फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Routes will be fixed for autos and e-rickshaws you will get relief from traffic jams

Agra: ऑटो व ई-रिक्शा के लिए रूट होंगे निर्धारित...जाम से मिलेगी निजात, ये व्यवस्था की जाएगी लागू

Sun, 11 May 2025 10:39 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 11 May 2025 10:39 AM IST
सार

आगरा में जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस की ओर से बड़ा कदम उठाया जा रहा है। इसके लिए ऑटो और ई-रिक्शा के लिए रूट निर्धारित किए जाएंगे। तय मार्ग पर ही ये दाैड़ सकेंगे। इस व्यवस्था को जल्द लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
Routes will be fixed for autos and e-rickshaws you will get relief from traffic jams
बैठक करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में पुलिस लाइन परिसर में शनिवार को डीसीपी ट्रैफिक की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। जिसमें ऑटो और ई रिक्शा की बढ़ती संख्या के कारण जाम की समस्या से निजात पर विचार किए गए। ऑटो और ई- रिक्शा के लिए मार्ग निर्धारित करने की योजना बनाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


डीसीपी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि शहर में लगभग 15 हजार ऑटो और ई-रिक्शा हैं। इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। शहर में जाम की समस्या का मुख्य कारण इनकी अव्यवस्थित संचालन प्रणाली है। इसे दूर करने और यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए नगर निगम, मेट्रो, एनएचएआई व अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर रणनीति बनाई गई है। जिसमें करीब 15 रूट चिन्हित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


ऑटो व ई रिक्शा को नंबर देकर उनके रूट भी निर्धारित करने का कार्य किया जाएगा। जो नए ऑटो व ई रिक्शा खरीदे जाएंगे, उसके लिए खरीदते समय ही रूट निर्धारण की व्यवस्था की जाएगी। इस व्यवस्था से ऑटो व ई रिक्शा चालकों को समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed