{"_id":"686eb141304c0570a100f14f","slug":"route-diversion-traffic-system-will-change-from-tomorrow-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-134276-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट डायवर्जन : कल से बदलेगी यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट डायवर्जन : कल से बदलेगी यातायात व्यवस्था
Wed, 09 Jul 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सावन माह में कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 11 जुलाई से 9 अगस्त तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। रूट डायवर्जन के आधार पर वाहनों का संचालन होगा। एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि सावन माह में विभिन्न जनपदों व राज्यों से काफी संख्या में कांवड़िया जल भरने के लिए सोरोंजी क्षेत्र के लहरा गंगा घाट और कछला गंगा घाट आते हैं। इसके बाद वे अपने क्षेत्र के शिव मंदिरों में जाकर जलाभिषेक करते हैं। सावन माह में आने वाली कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए ट्रक, ट्रॉला डीसीएम, रोडवेज बस, प्राइवेट बस व समस्त प्रकार के व्यावसायिक वाहनों के लिए रूट डायवर्ट व्यवस्था लागू की गई है। बदायूं-बरेली की ओर से आने वाले भारी वाहनों को बदायूं से कादरगंज गंगा पुल थाना सिकंदरपुर वैश्य होकर निकाला जाएगा जो जनपद कासगंज की सीमा में प्रवेश कर एटा होते हुए गंतव्य को जाएंगे। एटा से बदायूं-बरेली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन सौरभ ढाबा एटा रोड से डायवर्ट कर मंंडी तिराहा कासगंज से अमांपुर, सहावर, गंजडुंडवारा होते हुए कादरगंज पुल से जनपद बदायूं सीमा में प्रवेश करेंगे। हाथरस व अलीगढ से बदायूं-बरेली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को हजारा नहर पुल से डायर्वट कर मामों बाईपास से गोरहा नहर पुल से सहावर, गंजडुंडवारा क्षेत्र होते हुए कादरगंज गंगा पुल से बदायूं की सीमा में प्रवेश करेगें। कछला गंगा घाट जनपद बदायूं से आने वाले भारी वाहनों दोपहिया मोड नगरिया से डायवर्ट कर याकूतगंज, सहावर, अमांपुर से एटा होते हुए निकाला जाएगा। अलीगढ, हाथरस से आने वाली रोडवेज बसें एटा होकर कासगंज आएंगी। कासगंज से बदायूं-बरेली जाने वाली रोडवेज बसें राज कोल्ड तिराहा से चांडी तिराहा कासगंज से सहावर, गंजडुंडवारा, कादरगंज गंगा पुल होते हुए बदायूं की सीमा में प्रवेश करेंगी। सोरों से मिरहची एटा बार्डर तक कांवडियों के लिए वनवे ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी।इन स्थानों पर बनाए गए पार्किंग स्थल : लहरा घाट, लहरा गांव, कुष्ट आश्रम, घोड़ा मेला ग्राउंड होल्डिंग एरिया, मेला ग्राउंड होल्डिंग एरिया।
विज्ञापन