फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   route diversion in agra due to shobhayatra on ambedkar jayanti

आंबेडकर जयंती पर ताजनगरी में यातायात रहेगा परिवर्तित, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़े लें यह खबर

Sun, 14 Apr 2019 09:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Apr 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
route diversion in agra due to shobhayatra on ambedkar jayanti
प्रतीकात्मक तस्वीर
भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा के दौरान आज शहर में यातायात परिवर्तित रहेगा। यह व्यवस्था रविवार को दोपहर दो बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगी। शहर में आंतरिक और बाहरी डायवर्जन किया गया है। 
विज्ञापन


शोभायात्रा के मार्ग पर कोई वाहन नहीं चलेगा। शहर में भारी वाहन नहीं चल सकेंगे। 14 अप्रैल को नो एंट्री नहीं खुलेगी। 15 से 17 अप्रैल तक नो एंट्री रात 11 बजे की जगह रात दो बजे खुलेगी। इस अवधि में नो एंट्री पास निरस्त माना जाएगा। 
विज्ञापन


आंतरिक डायवर्जन 
- चिम्मन पूड़ी चौराहा पर आने वाले पुलिस, प्रशासनिक और आयोजकों के वाहनों को आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन में पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। 
- बिजली घर चौराहे से किसी भी प्रकार का वाहन मदीना होटल की तरफ नहीं आएगा। वाहन फोर्ट रेलवे स्टेशन होते हुए यमुना किनारा से जाएंगे। 
- विक्टोरिया पार्क, अमर सिंह गेट की तरफ से आने वाले वाहन बिजलीघर चौराहे की तरफ नहीं जाएंगे। यह विक्टोरिया पार्क से श्मशान घाट होते हुए
यमुना किनारा रोड से फोर्ट स्टेशन से जाएंगे। 
- बिजलीघर से संचालित होने वाली बसें 14 अप्रैल की दोपहर दो बजे से 15 अप्रैल को सुबह आठ बजे तक रामलीला मैदान में पार्क की जाएंगी। यहीं से
संचालित होंगी। यमुना किनारा मार्ग से एनएच-2 पर जाएंगी। 

- चीरघर चौराहे से बौद्ध विहार, ओलिया रोड से बिजलीघर की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा। वाहन बालूगंज पुलिस चौकी होते हुए जाएंगे। छीपीटोला टंकी
चौराहे से कोई वाहन बिजलीघर की तरफ नहीं जाएगा। 
- सदर भट्ठी, मीरा हुसैनी से कोई वाहन मदीना होटल तिराहा, चिम्मन पूड़ी चौराहा और बिजलीघर की ओर नहीं जाएगा। वाहन कलक्ट्रेट तिराहे, रावली
महादेव मंदिर की तरफ से जाएंगे। 
- रावली मंदिर स्थित गांधी प्रतिमा तिराहे से काजीपाड़ा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। 
- हाथी घाट से दरेसी नंबर एक और दो रावत पाड़ा की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा। 
- दरेसी नंबर दो पर पेट्रोल पंप पर बैरीकेडिंग की जाएगी। 
- फ्रीगंज चौराहे पर बैरीकेडिंग कर यातायात को धूलियागंज की तरफ जाने से रोका जाएगा। पाय चौकी वाले मार्ग पर ही धूलियागंज पर ही बैरीकेेडिंग
की जाएगी। 
- इमरजेंसी तिराहे से फुव्वारा चौराहे की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा। 
- हींग की मंडी तिराहे से कोतवाली, फुव्वारा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। 
- शोभायात्रा के समय धाकरान चौराहे से सदर भट्ठी, कलक्ट्रेट से सदर भट्ठी की तरफ सामान्य यातायात बंद रहेगा। 

- ईदगाह बस स्टैंड से नामनेर की तरफ एवं तोपखाना चौराहे से नामनेर-साईं की तकिया की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा। 
- ईदगाह बस स्टैंड से संचालित होने वाली बसें एमजी रोड पर नहीं आएंगी। एनएच-2 से आने वाली बसें वाटर वर्क्स, जीवनी मंडी, यमुना किनारा,
बालूगंज, पुलिस चौकी माल रोड, क्लब चौराहे से सुल्तानपुरा होकर ईदगाह बस स्टैंड की ओर जाएंगी। इसी प्रकार जयपुर से आने वाली बसें पथौली नहर
से मलपुरा, खेरिया मोड़ होकर ईदगाह आएंगी और जाएंगी। ग्वालियर, जयपुर से आने वाली बसें रोहता नहर से मलपुरा होकर खेरिया मोड़ ईदगाह को
आएंगी और जाएंगी। 
- हरीपर्वत चौराहे, सेंट जोंस चौराहे से आने वाले वाहनों को शोभायात्रा के दौरान सुभाष पार्क तिराहे पर रोका जाएगा। इसी प्रकार मधू नगर, माल रोड,
कैंट स्टेशन रोड से आने वाले वाहनों को क्लब चौराहे पर रोका जाएगा। शाहगंज, पंचकुइयां से आने वाले वाहनों को एडीजी आवास के पास रोका जाएगा। 
- ईदगाह से नामनेर की ओर आने वाले वाहनों को कटघर तिराहे पर रोका जाएगा। 
- माल रोड पर क्लब चौराहे की तरफ से आने वाले वाहन शोभायात्रा निकलने के दौरान करियप्पा चौराहे पर रोकेंगे। ताज व्यू की तरफ से आने वाले वाहन
अमर होटल तिराहे पर रोके जाएंगे। अमर होटल से राजपुर चुंगी की तरफ वाहनों का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। पुरानी मंडी चौराहे से सर्किट
हाउस रोड, फूल सैय्यद चौराहे की ओर आने वाले वाहन को पुरानी मंडी पर ही रोक दिया जाएगा। 
- शमसाबाद की तरफ से आने वाले वाहन एकता पुलिस चौकी से सौ फुटा रोड से होकर तोरा चौकी होते हुए जाएंगे। 
विज्ञापन

बाहरी डायवर्जन 
- दिल्ली, मथुरा से आने वाले भारी वाहन फिरोजाबाद, कानपुर की तरफ जा सकेंगे। इटावा, फिरोजाबाद से मथुरा, दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन भी
एनएच-2 पर जाएंगे। 
- इटावा, फिरोजाबाद से ग्वालियर, जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को रुनकता से दक्षिणी बाईपास से जाना होगा। 
- अलीगढ़ की तरफ से आने वाले भारी वाहन, जिनको फिरोजाबाद जाना है, वह खंदौली से मुड़ी चौराहा होकर एत्मादपुर से एनएच-2 पर जाएंगे। इसी
प्रकार मुड़ी चौराहा से टेढ़ी बगिया, रामबाग की ओर आने वाले भारी वाहन मुड़ी चौराहे से एत्मादपुर या खंदौली होकर जाएंगे। 
- ग्वालियर, जयपुर से अलीगढ़ की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को दक्षिणी बाईपास होकर रुनकता, एनएच-2, कुबेरपुर, यमुना एक्सप्रेसवे से निकाला
जाएगा। रामबाग से यमुना एक्सप्रेसवे के बीच भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। 
- फतेहाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन नगर क्षेत्र न आकर रिंग रोड से जाएंगे। 
- शमसाबाद की तरफ से आने वाले वाहन एकता पुलिस चौकी से सौ फुटा रिंग रोड होते हुए तोरा चौकी के सामने निकलकर जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed