फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Route Diversion For Traffic in Agra Roads on muharram

मोहर्रम पर रूट डायवर्जन: आगरा में यातायात पुलिस ने जारी किया प्लान, जगह-जगह तैनात रहेगी फोर्स

Mon, 08 Aug 2022 12:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Aug 2022 12:04 AM IST
सार

आगरा में मंगलवार को रूट प्लान देखकर ही वाहन लेकर निकलें। हाईवे से लेकर शहर के अंदरूनी इलाकों में मार्गों पर यातायात परिवर्तित किया गया है। 

विज्ञापन
Route Diversion For Traffic in Agra Roads on muharram
परिवर्तित रहेगा यातायात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहर्रम को लेकर मंगलवार को आगरा में यातायात पुलिस ने कई जगह मार्ग परिवर्तन किया है। हाईवे से लेकर अंदरूनी इलाकों में वाहन मार्ग परिवर्तित करके निकाले जाएंगे। डायवर्जन प्वाइंट पर पुलिस तैनात रहेगी, जिससे वाहन अंदर नहीं जा सकें। एसपी यातायात अरुण चंद के मुताबिक, रूट डायवर्जन इस प्रकार रहेगा।
विज्ञापन

ये है रूट प्लान

  • पाय चौकी के फूलों के ताजिये को देखते हुए धाकरान, सदर भट्ठी की तरफ जाने वाले व्यावसायिक वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन छीपीटोला, बिजलीघर, चक्कीपाट होते हुए जाएंगे।
  • विज्ञापन
  • धूलियागंज चौराहे से सदर भट्ठी, धाकरान की ओर आने वाले दो और चार पहिया वाहन सेंट जोंस व हरीपर्वत चौराहे से जाएंगे।
  • पालीवाल पार्क पीर कल्याणी से सुल्तानगंज की पुलिया को जाने वाले वाहन जीवनी मंडी, वाटरवर्क्स और अन्य वैकल्पिक मार्ग से जाएंगे।
  • सुल्तानगंज की पुलिया से पालीवाल पार्क की तरफ जाने वाले वाहन वाटरवर्क्स, जीवनी मंडी, अन्य वैकल्पिक मार्ग से जाएंगे।
  • वाटरवर्क्स, कमला नगर की तरफ से विजय नगर, भगवान टाकीज को जाने वाले दो-चार पहिया वाहन सुल्तानगंज पुलिया ओवर ब्रिज के ऊपर से जाएंगे।
  • भगवान टाकीज से कमला नगर, वाटर वर्क्स जाने वाले सर्विस रोड से न जाकर सुल्तानगंज पुलिया की ओर से जाएंगे।
  • सुल्तानगंज पुलिया ओवरब्रिज के नीचे सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
  • एत्माद्दौला तिराहे से आंबेडकर पुल पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन रामबाग, वाटरवर्क्स, जीवनी मंडी से जाएंगे।
  • यमुना किनारा से एत्माद्दौला जाने वाले वाहन जीवनी मंडी वाटरवर्क्स, रामबाग होकर एत्माद्दौला को जाएंगे।
  • दो और चार पहिया वाहन यमुना किनारा होकर स्ट्रैची पुल से होकर एत्माद्दौला की ओर जाएंगे।
  • लोहामंडी से बोदला की ओर आने वाले वाहन मदिया कटरा, कर कुंज, आवास विकास कॉलोनी होकर जाएंगे। बोदला की ओर से लोहामंडी के लिए भी इसी रूट से वाहन जाएंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • रुई की मंडी, भोगीपुरा, सीओडी चौराहे से ऑटो और ई-रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  • तहसील सदर चौराहा से शाहगंज की ओर ऑटो और ई-रिक्शा का आवागमन बंद रहेगा।
  • सेंट जोंस से लोहामंडी, बोदला और कोठी मीना बाजार की ओर ऑटो और ई-रिक्शा का आवागमन बंद रहेगा।
  • सदर भट्ठी से मीरा हुसैनी तिराहा और हींग की मंडी पुलिया की ओर सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ऑटो और ई-रिक्शा औलिया रोड, छीपीटोला, रावली होकर जाएंगे।
  • अबुल उलाह दरगाह से सुल्तानगंज की पुलिया तक सर्विस रोड पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed