फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Route chart prepared keeping in mind the month of Sawan and Kanwar fair

Agra News: सावन माह व कांवड़ मेला को ध्यान में रख रूट चार्ट तैयार

Wed, 17 Jul 2024 02:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 Jul 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Route chart prepared keeping in mind the month of Sawan and Kanwar fair
कासगंज। सावन मास एवं कांवड़ मेला पर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस-प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में पुलिस ने रूट चार्ट भी तैयार किया है। ताकि कांवड़ियों के साथ अन्य वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। सावन मास एवं कांवड़ मेला पर्व 21 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस दौरान विभिन्न जनपदों व राज्यों से भारी संख्या में कांवड़ियों द्वारा लहरा गंगा घाट व कछला गंगा घाट से गंगा जल ले जाकर शिव मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। काफी संख्या में श्रद्धालुओं के होने के कारण यातायात व जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इसे ध्यान में रख पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था बनाई है। इसके तहत बदायूं-बरेली की ओर से आने वाले भारी वाहनों (ट्रक, ट्रौला डीसीएम, रोडवेज, प्राइवेट बस आदि) को बदायूं से कादरगंज पुल थाना सिकंदरपुर वैश्य होकर निकाला जाएगा। जो कासगंज की सीमा में प्रवेश कर एटा होते हुए गंतव्य को जाएंगे। एटा और हाथरस से बदायूं-बरेली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को सौरभ ढाबा एटा रोड से डायवर्ट कर मंडी तिराहा कासगंज से अमांपुर, सहावर, गंजडुंडवारा होते हुए कादरगंज पुल से बदायूं जाएंगे। वहीं अलीगढ़ से बदायूं-बरेली जाने वाले समस्त भारी वाहनों को हजारा नहर पुल से डायवर्ट कर मामो बाईपास से गोरहा नहर पुल से डायवर्ट कर सहावर, गंजडुंडवारा क्षेत्र होते हुए कादरगंज पुल से बदायूं भेजा जाएगा। कछला गंगा घाट बदायूं से आने वाले भारी वाहनों को दुपहिया मोड नगरिया सोरों से डायवर्ट कर सहावर, अमांपुर से एटा होते हुए गंतव्य स्थान को निकाला जाएगा। इसके साथ ही अलीगढ़ व हाथरस से कासगंज आने वाली समस्त रोडवेज बसें एटा होकर कासगंज आएंगी। कासगंज से बदायूं-बरेली जाने वाली समस्त रोडवेज बसें राजकोल्ड तिराहा से चांडी तिराहा कासगंज से सहावर, गंजडुंडवारा, कादरगंज गंगा पुल होते हुए बदायूं जाएंगी। सोरों से मिरहची एटा बार्डर तक कांवड़ यात्रियों के लिए 20 जुलाई से 20 अगस्त तक वनवे ट्रैफिक रहेगा। कांवड़ लेन में किसी भी प्रकार के वाहन का आना प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed