फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roshni and Sachin became champions

Agra News: रोशनी और सचिन बने चैंपियन

Wed, 05 Nov 2025 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 05 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Roshni and Sachin became champions
फोटो20अमांपुर के गांव बहटा में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करत
-परिषदीय स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। विकास खंड अमांपुर की पंचायत बहटा के परिषदीय स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय आयोजित हुई। प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रोशनी कंपोजिट विद्यालय बढ़ारी खुर्द की रोशनी और समसपुर में ने अपने-अपने वर्गों में न्याय पंचायत चैंपियन का खिताब जीता।
खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक पीटीआई मुनेश राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर किया। 50 मीटर प्राथमिक बालिका दौड़ में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राथमिक वर्ग बालक 50 मीटर, 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में सचिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में प्रशांत विजेता बने। कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय डेंगरी की टीम विजेता रही। बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में बसावनपुर की चांदनी, 100 मीटर दौड़ में डेंगरी की चांदनी, 200 मीटर दौड़ में सरोज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में बबली विजेता रही। कबड्डी में बहटा की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में दिलवर, 200 मीटर दौड़ में विवेक, 400 मीटर दौड़ में प्रशांत प्रथम स्थान पर रहे। लंबी कूद में प्रथम स्थान विवेक को मिला। कबड्डी में डेंगरी की टीम विजेता रही। बालिका वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ में रोशनी 400 मीटर दौड़ में शीतल प्रथम रहीं। लंबी कूद में रोशनी ने बाजी मारी। कबड्डी में डेंगरी की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता के अंत में विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मेघ सिंह, पप्पू सिंह, प्रमोद कुमार, मुनेश आर्य, शिवम वार्ष्णेय, श्याम वीर सिंह, दुशासन, गुड्डी देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed