{"_id":"58cace264f1c1bb22132a032","slug":"room-inspectors-copied-imla-by-speaking","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्ष निरीक्षकों ने ‘इमला’ बोलकर नकल कराई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्ष निरीक्षकों ने ‘इमला’ बोलकर नकल कराई
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
नकल का जखीरा मिला, सात नकलची पकड़े,
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेखौफ नकल हुई। कक्ष निरीक्षकों ने इमला की तरह बोलकर नकल कराई। परीक्षार्थियों को पर्चियां भी बांटीं। उड़नदस्तों के सामने नकल फेंकी गई। कक्ष निरीक्षकों से बड़ी मात्रा में नकल सामग्री बरामद की गई। जिले में सात नकलची पकड़े गए। वहीं रफी अहमद किदवई इंटर कालेज, कागारौल में इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा में एक कक्ष में सामूहिक नकल मिली।
पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी और इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा में बीएसए दिनेश कुमार यादव के दस्ते ने जय गिर्राज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अकवाई, किरावली से एक छात्रा को नकल सामग्री के साथ पकड़ा। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा में जीआईसी, शाहगंज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह के दस्ते ने रफी अहमद किदवई इंटर कालेज, कागारौल में एक छात्रा को नकल सामग्री के साथ पकड़ा। यहीं कक्ष संख्या छह में सामूहिक नकल पकड़ी गई। जीआईसी प्रधानाचार्य के दस्ता कक्ष में पहुंचा तो परीक्षार्थी कक्ष निरीक्षक की तरफ नकल सामग्री फेंकने लगे। प्रधानाचार्य ने नकल सामग्री सील करा दी। संबंधित कक्ष की परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी।
जेडी ने सर्वाधिक पांच नकलची पकड़े (फोटो ट्रैक में)
दूसरी पाली की परीक्षा में जेडी डा. प्रदीप कुमार सिंह के उड़नदस्ते ने सर्वाधिक पांच नकलची पकड़े। सार्वजनिक इंटर कालेज पथौली में तीन पकलची और शांतिदेवी विद्या मंदिर पुरावना, किरावली में दो छात्राें को नकल सामग्री के साथ पकड़ा। सभी की कापियां सील कर दी गईं।
विज्ञापन
कक्ष निरीक्षकाें से नकल सामग्री और मोबाइल बरामद
आगरा (ब्यूरो)। जीआईसी प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह के दस्ते ने चौधरी बाबूलाल इंटर कालेज, रमगढ़ा में सुबह दस बजे निरीक्षण किया। कक्ष निरीक्षक गजेंद्र सिंह के पास से बड़ी संख्या में नकल सामग्री और तीन मोबाइल बरामद किए। नकल सामग्री प्रधानाचार्य ने सील कराकर डीआईओएस आफिस में जमा कर दिया है।
केंद्र व्यवस्थापक को कक्ष निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं जेडी डा. प्रदीप कुमार के दस्ते ने रामेंद्र शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बोहर्रा, इरादत नगर में हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा में कक्ष निरीक्षक गोपाल सिंह को नकल सामग्री के साथ पकड़ा। कक्ष निरीक्षक के मोजे में मोबाइल भी बरामद किया। दूसरे कक्ष निरीक्षक आशीष कुमार शर्मा को भी नकल कराते पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक को दोनाें के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
10,829 ने छोड़ी परीक्षा
पहले दिन हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा 10829 परीक्षार्थियों ने नहीं दी। जिले में 80,828 परीक्षार्थी हाईस्कूल में पंजीकृत थे। 69,999 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। माध्यमिक शिक्षा विभाग इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की उपस्थिति पता करने में नाकाम रहा। संकलन केंद्रों से सूचना नहीं जुटाई जा सकी।