फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   roof of house fell due to explosion of gas geyser in Agra innocent girl along with couple got injured in accid

Agra: गैस गीजर फटने से भीषण हादसा, ढह गई घर की छत, दंपती सहित मासूम बच्ची घायल

Sun, 05 Feb 2023 12:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Feb 2023 12:07 PM IST
सार

आगरा में चाय बनाते समय गैस का गीजर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे मकान की छत ढह गई। हादसे में दंपती सहित मासूम बच्ची घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
roof of house fell due to explosion of gas geyser in Agra innocent girl along with couple got injured in accid
गैस गीजर फटने से छत ढह गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में गैस गीजर फटने से भीषण हादसा हो गया। ब्लास्ट होते ही घर की छत गिर गई। हादसे में दंपती सहित मासूम बच्ची घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के कमाल खां की है। यहां करीम की पत्नी गजाला (25) चाय बनाने के लिए रसोई में गई थी। इसी दौरान गैस का गीजर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे मकान की छत ढह गई। तेज धमाके और चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद गजाला और करीम को बाहर निकाला गया। हादसे में छह साल की पुत्री सफिया भी चपेट में आकर घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed