फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roof of house collapses, six injured

Agra News: भरभरा कर ढही मकान की छत, छह घायल

Sun, 30 Jun 2024 01:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 30 Jun 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Roof of house collapses, six injured
पटियाली। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम ककराला में शुक्रवार की रात एक मकान की छत अचानक ही भरभरा कर गिर गई। इससे छह लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वहीं गृहस्थी का सामान दबकर खराब हो गया।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार, ग्राम ककराला निवासी 40 वर्षीय विधवा प्रीति के घर उसका भाई शिवकुमार निवासी नवाबगंज जिला फर्रूखाबाद आया हुआ था। शुक्रवार की रात को प्रीति अपने पुत्र ध्रुव (10), राज (7) एवं पुत्री नंदनी (4) व अपने भाई शिवकुमार (14) और भतीजा रोहित (20) के साथ अधिक गर्मी महसूस होने पर मकान की छत पर जाकर सो गए।
विज्ञापन

रात में छत पर लेटे हुए उन्हें अधिक देर नहीं हुई थी कि छत अचानक से भरभराकर नीचे गिर पड़ी। छत पर सो रहे सभी लोग मलबे में दब गए। धमाके और परिजनों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी व ग्रामीण जाग गए। रात के अंधेरे में मलबे में दबे लोगों की आवाजें सुनकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आवाजें सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन फानन में ग्रामीणों ने मलबा हटाना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे सभी परिजनों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। मलबा गिरने से गृहस्थी का भी सामान दबकर खराब हो गया। स्थानीय समाजसेवी सुमित कुमार शर्मा ने घटना की जानकारी एसडीएम कुलदीप सिंह को दी।

एसडीएम ने लेखपाल अंकित शर्मा को मौके पर क्षति का आकलन करने के लिए भेजा। एसडीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि मकान मालिक पीड़िता प्रीति को नियमानुसार मुआवजा राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed