{"_id":"694862ef6d1a0d2755016e28","slug":"robots-will-operate-the-machines-and-you-can-monitor-the-factories-from-the-comfort-of-your-home-agra-news-c-25-1-agr1035-946336-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रोबोट चलाएंगे मशीनें, घर बैठे रख सकेंगे कारखानों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रोबोट चलाएंगे मशीनें, घर बैठे रख सकेंगे कारखानों पर नजर
विज्ञापन
फेडरेशन ऑफ बॉक्स मैन्युफैक्चर्स ऑफ इंडिया की कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारी
आगरा। कागज के नालीदार डिब्बे (कोरूगेटेड बॉक्स) अब रोबोट बनाएंगे। एआई से मशीनें चलेंगी। जीरो वेस्टेज होगी। साथ ही कारखानों पर अब घर बैठे एआई, सीसीटीवी से नजर रखी जा सकेगी। यह कहना है फेडरेशन के तकनीकी सत्र के चेयरमैन केपी सिंह का। रविवार को वह फतेहाबाद स्थित एक होटल में फेडरेशन ऑफ बॉक्स मैन्युफैक्चर्स ऑफ इंडिया (एफसीबीएम) के वार्षिक अधिवेशन में तकनीकी सत्र को संबोधित कर रहे थे।
कोरुगेटेड उद्योग से जुड़े लोगों ने सम्मेलन में जीएसटी की विसंगतियों पर चिंता व्यक्त की। कहा कि कच्चा माल 18% पर खरीदकर बना हुआ माल 5% जीएसटी पर बेच रहे हैं। यह व्यावहारिक नहीं है। सरकार से मांग की गई कि कागज व अन्य कच्चे माल पर जीएसटी की दरों में समानता लाई जाए जिससे कि उद्यमियों को राहत मिले। सीए गौरव ने जीएसटी रिफंड की प्रक्रिया बताई।
राष्ट्रीय अधिवेशन में रविवार को रविंद्र भाटी को फेडरेशन ऑफ कोरूगेटेड बॉक्स मैन्युफैक्चर्स ऑफ इंडिया (एफसीबीएम) का नया अध्यक्ष चुना गया। वर्ष 2026-27 के लिए वह सोमवार को कार्यभार संभालेंगे। अजय शुक्ला ने कहा कि प्रदर्शनी में 1500 से अधिक विजिटर्स आए। 16 देशों के साथ पदाधिकारियों ने कोरुगेटेड उद्योग के भविष्य का रोडमैप तैयार किया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
विदेशी मशीनों की प्रदर्शनी रही खास
एफसीबीएम के अधिवेशन में विदेशी और भारतीय मशीनों की प्रदर्शनी खास रही जिसमें स्वचलित प्रिटिंग, बॉक्स कटिंग, कोरूगेटेड व अन्य प्रकार की मशीनों का प्रदर्शन हुआ। विजिटर्स ने मशीनों में दिलचस्पी दिखाई। इस प्रदर्शनी में 50 लाख से 2 करोड़ रुपये तक की मशीनें उपलब्ध हैं। सोमवार को प्रदर्शनी और अधिवेशन का समापन होगा। इस दौरान अरिंवद चौहान व अन्य उद्यमी मौजूद रहे।