{"_id":"5be6b9c0bdec221a020c5aad","slug":"robbery-in-the-trader-s-house-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने दिनदहाड़े डाला आढ़ती के घर में डाका, विरोध करने पर महिला को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने दिनदहाड़े डाला आढ़ती के घर में डाका, विरोध करने पर महिला को किया लहूलुहान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sat, 10 Nov 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने महिला को तमंचे की बट से पीटा
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दी है। बदमाशों ने शनिवार को दिनदहाड़े शिकोहाबाद की पंजाबी कॉलोनी स्थित आढ़ती सुभाष के मकान में डकैती डाली है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई।
सुनीता से जेवर लूट लिए। विरोध करने पर तमंचे की बट से प्रहार करके महिला सुनीता को घायल कर दिया। बदमाशों के जाने के बाद घायल सुनीता के चीखने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हुए। उनके चेहरे से खून निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आढ़तिया सुभाष अपने परिवार के साथ दिल्ली गए हुए थे। घर पर उनकी मां सुनीता अकेली थी। बताया गया है कि दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार तीन युवक सुनीता को अकेला पाकर घर के अंदर घुस गए और लूटपाट शुरू कर दी।
विज्ञापन
सुनीता से जेवर लूट लिए। विरोध करने पर तमंचे की बट से प्रहार करके महिला सुनीता को घायल कर दिया। बदमाशों के जाने के बाद घायल सुनीता के चीखने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हुए। उनके चेहरे से खून निकल रहा था।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही आला अफसर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की गई। परिवारीजनों के आने के बाद पता चल सकेगा कि बदमाश क्या-क्या सामान ले गए हैं। घायल सुनीता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।