फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Robbery in retired teacher house at agra of uttar pradesh

आगरा: सेवानिवृत्त शिक्षक के घर में दिनदहाड़े डाका, बच्चों और पीड़ित को गन प्वाइंट पर लेकर कैश और जेवर लूटे

Wed, 29 Jul 2020 11:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 29 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Robbery in retired teacher house at agra of uttar pradesh
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सिकंदरा के बरखा विहार में बुधवार दोपहर को सेवानिवृत्त शिक्षक उमाशंकर शर्मा के घर में छह बदमाशों ने दिनदहाड़े डाका डाला। तमंचा और चाकू के बल पर परिवार को बंधक बना लिया। इसके बाद साढ़े चार लाख के जेवरात, पांच हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। 
विज्ञापन


परिवार को एक कमरे में बंद करके बदमाश भाग गए। बंधक परिवार को एक महिला ने मुक्त किया। सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। सीसीटीवी फुटेज में दो बाइक पर छह बदमाश नजर आए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


पश्चिम पुरी स्थित बरखा विहार कॉलोनी हाल ही में विकसित हुई है। सेवानिवृत्त शिक्षक उमाशंकर शर्मा के घर के पास सौ मीटर की परिधि में कोई घर नहीं है। उमाशंकर के बेटे निर्मल शर्मा एक निजी कंपनी में सर्विस इंजीनियर हैं। वह बाहर रहते हैं। घर में उमाशंकर, उनकी पत्नी सरोज, बहू सपना, नौ वर्षीय नाती ओम और छह वर्षीय नातिनी श्रेया रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उमाशंकर के मुताबिक, दोपहर तकरीबन 3.30 बजे श्रेया गेट के पास खड़ी थी। तभी छह बदमाश गेट पर पहुंचे। कहा कि निर्मल, निर्मल... इस पर बेटी ने गेट खोल दिया। पांच बदमाश दनदनाते हुए घर में अंदर घुस आए। इनमें से एक के हाथ में तमंचा और चार के हाथ में चाकू थे। 

उमाशंकर ड्राइंग रूम में बेड पर लेटे थे। उनको धक्का दे दिया। इसके बाद जमीन पर घसीटते हुए अंदर के कमरे में ले गए। बदमाशों को देखकर सरोज और सपना ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर बदमाशों ने तमंचे और चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी दी। 

बेरहमी: पीटा, एक कमरे में कर दिया बंद 
लुटेरों ने उमाशंकर, उनकी पत्नी, बहू, नाती और नातिन को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उमाशंकर और उनकी बहू सपना पर तमंचा तानकर अलमारी की चाबी मांगी। उमाशंकर के मना करने पर मारपीट कर दी। इस पर बदमाश गोली मारने की धमकी देने लगे। 

सपना ने चाबी दे दी। लॉकर में रखे तकरीबन आठ तोले सोने के जेवरात, आधा किलोग्राम चांदी के जेवरात और पांच हजार रुपये लूट लिए। मोबाइल भी कब्जे में ले लिया। मकान की रजिस्ट्री को भी बदमाशों ने रख ली। फिर कमरे में बंद करके बदमाश भाग गए। 

बेबस पड़े रहे, बाहर की महिला ने खोला गेट 
तकरीबन 3:55 बजे बदमाश गए। धमकी दी थी कि शोर नहीं मचाना। इस वजह से बेबस पड़े रहे परिजनों ने काफी देर तक शोर नहीं मनाया। तकरीबन 15 मिनट बाद शोर मचाया। इस पर घर के बाहर अपनी भैंस लेकर आई महिला ने आवाज सुन ली। पहले उसने उमाशंकर के घर का मुख्य गेट खोला। बाद में अंदर के कमरे में गई। परिवार को बंधक देकर वह भी चौंक गई। इसके बाद क्षेत्र के लोग आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। तकरीबन साढ़े चार बजे पुलिस पहुंच गई। 
 

बेखौफ: 25 मिनट तक रहे, जींस-शर्ट पहने थे
पीड़ितों ने बताया बदमाश तकरीबन 25 मिनट तक घर में रहे। इस दौरान एक बदमाश घर के बाहर खड़ा होकर नजर रखे रहा। उमाशंकर के घर के पास ही एक घर में शटरिंग लगाने काम हो रहा था। इस पर एक मजदूर आवाज सुनकर आ गया। मगर, बाहर खड़े बदमाश ने उससे कहा कि परिवार में विवाद हो गया है। तुम चले जाओ। 

इस पर मजदूर चला गया। पूछताछ में पता चला कि बदमाशों की उम्र तकरीबन 25-30 वर्ष थी। सभी ने जींस और शर्ट पहन रखी थी। उनके चेहरे पर मास्क भी थे। भाषा भी आम बोलचाल वाली थी। 

सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में आए छह बदमाश 
सूचना पर तकरीबन साढ़े चार बजे एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, एएसपी सौरभ दीक्षित थाना सिकंदरा की फोर्स के साथ पहुंच गए। बरखा विहार कालोनी के पास सचदेवा मिलेनियम स्कूल है। पुलिस ने स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। इसमें दो बाइक पर छह बदमाश कालोनी से निकलकर जाते हुए नजर आ रहे हैं।

अब पुलिस फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश में लगी है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस बदमाशों की संख्या को लेकर पूछताछ में लगी है। 

रेकी करके की वारदात 

बदमाशों ने रेकी करके वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने निर्मल के बारे में पूछा था। तब ही बच्ची ने गेट खोला। इससे अनुमान है कि बदमाशों ने पहले से रेकी की। उन्हें पता था कि घर में बुजुर्ग के साथ महिलाएं और बच्चे ही होंगे। 

बच्चों और रिटायर्ड शिक्षक को गन प्वाइंट पर लिया 
परिजनों ने पुलिस को बताया कि सपना तिजोरी की चाबी नहीं दे रही थी। इस पर बदमाशों ने बच्चों और उमाशंकर को गन प्वाइंट पर ले लिया। कहा कि अगर, बात नहीं मानोगी तो गोली मार देंगे। इस पर सपना घबरा गई। उसने चाबी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed