फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Robbery from a grain trader in the posh colony of Sirsaganj

UP News: फिरोजाबाद के सिरसागंज की पॉश कॉलोनी में गल्ला व्यापारी से लूट, हथियारों के बल पर की वारदात

Sun, 04 Aug 2024 10:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Aug 2024 10:28 AM IST
सार

फिरोजाबाद के सिरसागंज की पॉश कॉलोनी एमजी पुरम में असलाहधारी तीन बदमाशों ने गल्ला व्यापारी से सात लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। घटना के बाद से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने कहा कि घटना के खुलासे से तक मंडी  नहीं खुलने देंगे। 

विज्ञापन
Robbery from a grain trader in the posh colony of Sirsaganj
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के सिरसागंज की पॉश कालोनी एमजी पुरम में असलाहधारी तीन बदमाशों ने गल्ला व्यापारी से लूट की। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब गल्ला व्यापारी बाइक से अपने घर के लिए निकले थे। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सिरसागंज के एमजी पुरम निवासी राकेश चंदोरिया सुबह 9 बजे अपनी बाइक से गल्ला मंडी में अपनी गल्ला की आड़त पर जाने के लिए अपने घर से निकले थे। अभी मंडी में मक्का की खरीद चल रही है, इसलिए वे अपने साथ सात लाख रुपये का केश ले जा रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। गल्ला व्यापारी से सात लाख लूटने के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना देखने वालों ने बताया कि बदमाशों ने तीन राउन्ड फायरिंग की। पीड़ित व्यापारी ने थाना सिरसागंज पर लूट की तहरीर दे दी है। वहीं गल्ला व्यापार समिति के व्यापरियों ने  खुलासा नहीं होने तक मंडी में गल्ला खरीद बंद कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed