{"_id":"65379ec756340be8c9010253","slug":"robbery-at-ps-jewelers-in-broad-daylight-in-agra-miscreants-came-on-bike-loot-after-hostage-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आगरा में दिनदहाड़े पीएस ज्वेलर्स के यहां लूट, बाइक से आए बदमाश; सराफ को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आगरा में दिनदहाड़े पीएस ज्वेलर्स के यहां लूट, बाइक से आए बदमाश; सराफ को बनाया बंधक
Tue, 24 Oct 2023 04:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 24 Oct 2023 04:09 PM IST
सार
बदमाशों ने दुकान से लाखों के जेवर समेटने के बाद शटर डालकर बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Agra News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा की आवास विकास कॉलोनी स्थित पीएस ज्वेलर्स के यहां दिनदहाड़े लूट की घटना से सनसनी फैल गई। बदमाश बाइक से आए थे। सराफ के सिर पर तमंच रख धमकाने के बाद दुकान से लाखों का माल समेटा और फरार हो गए।
दुकान मालिक सजल शर्मा ने बताया कि कस्टुमर के जाते ही पहले एक बदमाश दुकान में घुसा और उसने सिर पर तमंचा रख दिया। इसके बाद दूसरा बदमाश आया और उसने सराफ के हाथ बांध दिए और मुंह पर टेप लगा दिया। उनका तीसरा साथी दुकान के बाहर खड़ा हुआ था।
दुकान से लाखों के जेवर समेटने के बाद शटर डालकर बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए। शोर मचाने पर लोगों ने शटर खोला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित ने बताया कि बदमाश करीब पांच लाख के जेवर और 40 हजार की नकदी लूट ले गए।