Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Robbery after entering a refined shop police caught a criminal in an encounter second one dodged

UP: रिफाइंड की दुकान में घुसकर लूट, पुलिस ने दो बदमाश को मुठभेड़ में दबोचा; एक के पैर में लगी गोली

Sat, 22 Feb 2025 03:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Feb 2025 03:15 PM IST
सार

रिफाइंड की दुकान में घुसकर लूट करने वाले दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। वहीं उसके साथी को पुलिस ने दबोच लिया। 
 

विज्ञापन
Robbery after entering a refined shop police caught a criminal in an encounter second one dodged
आगरा पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र स्थित नरीपुरा मार्ग पर रिफाइंड की दुकान में घुसकर लूट करने वाले दो बदमाश शुक्रवार को पथाैली में मुठभेड़ के बाद पकड़ लिए गए। एक आरोपी सादाबाद निवासी इरशाद पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दूसरे साथी को भी पुलिस ने दबोच लिया। उसने दुकान की रेकी की थी।
विज्ञापन


बरवाली गली, शाहगंज निवासी संदीप अग्रवाल का नरीपुरा में योगेश इंटरप्राइजेज के नाम से घी और रिफाइंड का कारोबार है। 14 फरवरी की रात को दुकान पर कर्मचारी यासीन और राजेश बैठे थे। बाइक पर दो बदमाश आए थे। उन्होंने कर्मचारियों तमंचे ताने थे। उन्हें गिराने के बाद गल्ले में रखे 20 हजार रुपये लूटकर ले गए थे।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी के नेतृत्व में बदमाशों की तलाश में टीम लगी थी। बदमाशों के हाथरस के होने की जानकारी मिली थी। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। शुक्रवार रात को वह पथाैली क्षेत्र में वारदात करने आए थे। जानकारी पर पुलिस ने घेर लिया। बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। मगर, बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई। एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने दूसरे को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले की थी रेकी
एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि घायल आरोपी इरशाद है। वह सादाबाद, हाथरस का रहने वाला है। दूसरा ललित है। वह एटा का रहने वाला है। इरशाद पर लूट और छिनैती के 12 मुकदमे दर्ज हैं। उनका एक साथी नरीपुरा मार्ग पर रहता है। उसने दुकान ही दुकान के बारे में पकड़े गए बदमाशों को बताया था। उन्होंने घटना से दो दिन पहले मलपुरा क्षेत्र से बाइक चोरी की थी। रेकी करने भी आए थे। उन्हें उम्मीद थी कि दुकान में दो से तीन लाख रुपये मिल जाएंगे। मगर, मालिक ने रुपये बैंक में जमा कर दिए थे। इस कारण रकम बच गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed