फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Robbers

15 हजार का इनामी लुटेरा साथी संग गिरफ्तार

Fri, 31 Jul 2020 08:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Robbers
वृंदावन पुलिस ने गिरफ्तार किया 15 हजार का इनामी - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन पुलिस ने 15 हजार की इनामी को साथी लुटेरे संग गिरफ्तार किया है। इनामी लुटेरे के कब्जे से चार माह पूर्व लूटा गया आयशर कैंटर और हथियार बरामद हुए हैं। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन

आगरा-दिल्ली हाईवे पर आठ मार्च को आयशर कैंटर चालक को बंधक बनाकर छाता में फेंका गया था। लुटेरे आयशर कैंटर को लूटकर फरार हो गए थे। हालांकि पुलिस पूर्व में दो लुटेरे मुश्ताक और शाहिद को गिरफ्तार जेल भेज दिया था, पर लुटेरों का सरगना अपने साथी के साथ फरार था। एसएसपी ने थाना शेरगढ़ में तैनात दरोगा अमित भाटी को इनामी को पकड़ने के लिए लगाया था।
विज्ञापन

एसआई ने वृंदावन कोतवाल अनुज कुमार के साथ शुक्रवार को होडल के पुन्हाना मार्ग से 15 हजार के इनामी को उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया 15 हजार का इनामी अजरुद्दीन उर्फ अजरु निवासी जैमत, पुन्हाना (मेवात) है। उसका साथी शौकीन निवासी जैमत, पुन्हाना (मेवात) है। पकड़े गए लुटेरों की निशानदेही पर लूटा गया आयशर कैंटर देवराह बाबा गोशाला के पास से बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed