{"_id":"6987ab71fe678b05560f1ba2","slug":"robbers-flee-with-auto-rickshaw-riders-bag-fir-lodged-agra-news-c-364-1-ag11019-124807-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ऑटो सवार युवक का बैग लेकर भागे लुटेरे, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ऑटो सवार युवक का बैग लेकर भागे लुटेरे, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
आगरा। न्यू आगरा थाना के भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर दिनदहाड़े स्कूटी से आए लुटेरे ऑटो सवार युवक का बैग लेकर भाग निकले। पीड़ित ने स्कूटी का नंबर नोट कर लिया और प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जीवनीमंडी पटेल नगर निवासी आशीष गुप्ता पतंजलि कंपनी में ट्रक चालक हैं। 4 फरवरी की दोपहर वह ट्रांसपोर्ट नगर में अपना ट्रक खड़ा कर ऑटो से घर जा रहे थे। पीड़ित ने बताया कि भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर चढ़ते ही पीछे से एक स्कूटी और बाइक पर कुछ युवक आए। एक ने उनके बैग को झपट्टा मारकर छीन लिया और भाग निकले। उन्होंने स्कूटी का नंबर देख लिया। बैग में 8200 रुपये और मोबाइल था। ऑटो से उनका पीछा किया, लेकिन लुटेरे पकड़ में नहीं आए। शुक्रवार को पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर न्यू आगरा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।