फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   robbers attacks toll plaza workers for loot

लूट के इरादे से युवकों पर हमला, आधे घंटे तक हुई मारपीट, बदमाश बाइक छोड़ भागे

Mon, 23 Jul 2018 02:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मांट (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मांट (मथुरा) Updated Mon, 23 Jul 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
robbers attacks toll plaza workers for loot
हमले में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के मांट क्षेत्र में आए दिन चोरी, लूट की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस गश्त के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। रविवार की रात यमुना एक्सप्रेस वे पर ड्यूटी जा रहे टोल प्लाजा कर्मचारियों पर बदमाशों ने हमला कर दिया। 
विज्ञापन


हथियार बंद बदमाशों ने कर्मचारियों से मारपीट की। सिर पर तमंचे की बट मारकर एक कर्मचारी को घायल कर दिया। करीब आधे घंटे तक दोनों कर्मचारी बदमाशों से जूझते रहे। कर्मचारियों ने शोच मचाया तो बदमाश अपनी बाइक छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


हैरत की बात यह है कि इस दौरान गश्त पर रहने वाली पुलिस आसपास भी नजर नहीं आई। घायल कर्मचारी किसी तरह थाना मांट पहुंचे और आप बीती बताई। इसके बाद पुलिस बदमाशों की बाइक की जानकारी में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी जा रहे थे दोनों कर्मचारी

मांट के गांव नगला सीताराम निवासी हरपाल सिंह और मनोज यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल प्लाज़ा पर नौकरी करते हैं। दोनों बाइक से देर रात अपने गांव से टोल प्लाजा पर ड्यूटी करने जा रहे थे। 

एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर भिक्की के अड्डे के पास बदमाशों ने बाइक चला रहे मनोज के सिर पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। जिससे बाइक गिर गई। बदमाश बाइक को छुड़ाने लगे, लेकिन दोनों बाइक सवार उनसे भिड़ गए।

आधे घंटे तक होती रही मारपीट

करीब आधे घंटे तक मारपीट होती रही। इसमें हरपाल भी घायल हो गया। बदमाशों के चंगुल से छूटकर मनोज ने शोर मचाया तो बदमाश अपनी भी बाइक को छोड़कर खेतों में होकर भाग गए। 

सूचना के बाद एसएसआई गिरीश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बदमाशों की बाइक सीडी डीलक्स यूपी 81 बीके 2005 को थाने ले गए। थाने से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed