{"_id":"5b7ee62b42c79246300f5e98","slug":"robber-shot-dead-in-tundla","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी को लूटकर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने घेरा, एक की गोली लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी को लूटकर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने घेरा, एक की गोली लगने से मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद)
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
जमीन पर पड़ा बदमाश का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के टूंडला में कारोबारी को लूटकर भाग रहे बदमाश की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने इन बदमाशों की घेराबंदी की। इसमें एक बदमाश को गोली लग गई।
जानकारी के मुताबिक बाइक सवार बदमाशों ने बल्देव रोड पर स्वर्णकार प्रदीप पाराशर से कैश और आभूषणों से भरा थैला लूट लिया। इसके बाद फरार हो गए। बदमाशों को भक्तिगढ़ी क्षेत्र में ग्रामीणों ने घेर लिया।
ग्रामीणों ने दो बदमाशों को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल लाया गया है। बदमाश स्वर्णकार से लूटकर जो थैला ले गए थे, उसे बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
गोली से मरने वाला बदमाश कौन है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। उसे किसने गोली मारी है इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है। इसके बाद जांच में जुट गई है।