{"_id":"5aafc9ea4f1c1ba8758b64c5","slug":"robber-committed-suicide-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" कासगंज में ग्रामीणों की गोली से नहीं ऐसे हुई थी बदमाश की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में ग्रामीणों की गोली से नहीं ऐसे हुई थी बदमाश की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला पटियाली (कासगंज)
Updated Mon, 19 Mar 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों और बदमाशों के बीच रविवार को हुई फायरिंग के मामले में ग्रामीणों की एफआईआर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के तथ्यों से नया मोड़ आ गया है। जहां ग्रामीण शातिर राजकुमार की खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की बात कर रहे हैं।
वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी ग्रामीणों के कथन को बल दे रही है। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। शातिर राजकुमार की मौत ग्रामीणों की गोली लगने से हुई है या उसने खुद को गोली से उड़ाया है।
रविवार को नौगवां गांव में पूर्व प्रधान सत्यपाल के पुत्र सुनील की हत्या करने की शातिर बदमाश राजकुमार उसके साथी संजय मिश्रा एवं बबलू ने कोशिश की थी।
सुनील के परिजन ने और ग्रामीणों ने मिलकर बदमाशों की कोशिश को नाकाम करते हुए उनका पीछा किया। ग्रामीण और बदमाशों के बीच जमकर फायरिंग हुई। ग्रामीण बदमाशों का पीछा करते हुए चहका गांव तक पहुंचे।

जहां एक अहाते में आरोपी छिप गए। अहाते में बदमाशों के छिपे होने की जानकारी मिलने पर फिर से ग्रामीणों और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई। ग्रामीणों की ओर से 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की गई।
यह गोली संजय मिश्रा को लगी और बबलू भी 12 बोर के छर्रे सिर और गर्दन में लगने से घायल हुआ। अपने दोनों साथियों को गोली लग जाने के कारण राजकुमार दबाव में आ गया और उसने खुद को ही गोली से उड़ा लिया।
गोली राजकुमार की दाहिनी कनपटी पर लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कनपटी पर 315 बोर की गोली लगने की पुष्टि हुई है। अभी तक इस मामले में ग्रामीणों की गोली लगने से दोनों बदमाशों की मौत होने की बात कही जा रही थी।
लेकिन पोस्टमार्टम ने स्थिति भिन्न कर दी। ग्राम प्रधान सत्यपाल के पुत्र सुनील ने इस संबंध में पटियाली पुलिस को दी तहरीर में भी यह स्पष्ट किया है कि राज कुमार ने खुद अपने आप को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की है।

जांच के बाद हकीकत आएगी सामने
सुनील ने राजकुमार, संजय मिश्रा और बबलू के खिलाफ यह मामला दर्ज कराया है। वहीं नौगवां के अन्य ग्रामीणों का भी कहना है कि बदमाश शातिर राजकुमार जब चारों ओर से घिर गया और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तो उसने खुद को गोली से उड़ा लिया।
वहीं दूसरे शाति संजय मिश्रा के शरीर से 12 बोर के छर्रे मिले हैं। यह 12 बोर की बंदूक का लाइसेंस पूर्व प्रधान सत्यपाल के पास है। संजय की मौत ग्रामीणों की गोली से हुई है यह स्पष्ट है।
पुलिस अधीक्षक पीयूष कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अलावा अन्य साक्ष्य भी जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 315 बोर की गोली मिली है जो आत्महत्या का संकेत दे रही है, जांच पड़ताल किए बिना अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता।