फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Robber bride took away cash and jewelery worth lakhs

Agra News: लाखों के नकदी-जेवर ले गई लुटेरी दुल्हन

Thu, 31 Oct 2024 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 31 Oct 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Robber bride took away cash and jewelery worth lakhs
गंजडुंडवारा। थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर के ग्रामीण को एक लुटेरी दुल्हन अपने साथियों के साथ लाखों का चूना लगा गई। अब ग्रामीण ने अपने साथ ही लूट का प्रार्थना पत्र थाने में दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। गांव फतेहपुर निवासी उल्फत का आरोप है कि 26 अक्तूबर को मुन्नालाल निवासी वनखंडी थाना रोड गंजडुंडवारा और नेम सिंह निवासी नगला चिना उसे लड़की दिखाने के लिए गांव कादर चौक बदायूं ले गए। यहां एक जगह लड़की दिखाते हुए बोले कि इससे शादी करा देंगे और उससे 60 हजार रुपये तुरंत ले लिए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसकी उक्त लड़की से तुरंत ही शादी करा दी। घर आकर उल्फत ने अपनी पत्नी को मोबाइल दे दिया। रात में किसी समय दुल्हन ने फोन पर बात करते हुए नेम सिंह व मुन्नालाल को घर पर बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद दुल्हन सहित तीनों आरोपी उसके घर में रखे कीमती सामान, मोबाइल और जमीन बेचकर घर में रखे सवा लाख रुपये ले कर फरार हो गए। रात में उनके जाने के दौरान गांव के ही राजू ने उन्हें टोका भी लेकिन वह चुपचाप वहां से निकल गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर अपने साथ हुई ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed