फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   robber bride absconded and other was caught after three days of marriage

UP: तीन दिन बाद दो दुल्हनों ने दिखाया असली रंग...एक रातोंरात हुई गायब, दूसरी इस हाल में मिली; परिजन रह गए दंग

Sat, 18 Oct 2025 11:00 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 18 Oct 2025 11:00 PM IST
सार

शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हनों ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। दुल्हनों की शादी दो दोस्तों के साथ हुई थी। एक दुल्हन रातोंरात गायब हो गई, तो वहीं दूसरी दुल्हन को देख परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
robber bride absconded and  other was caught after three days of marriage
Bride - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शादी के तीन दिन बाद एक लुटेरी दुल्हन गहने और रुपये लेकर भाग गई, जबकि दूसरी को पकड़ लिया गया। दो दोस्तों ने बिचौलिए के माध्यम से तीन लाख रुपये देकर शादी की थी। पुलिस पकड़ी दुल्हन से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नामनेर रकाबगंज क्षेत्र के दो दोस्तों की उम्र 35 साल से ऊपर हो गई थी। शादी के लिए रिश्ते भी आना बंद हो गए थे। एक युवक के जीजा की ग्वालियर निवासी एक महिला से जान पहचान हुई थी। उसने दोनों युवकों की शादी कराने का वादा किया। इसकी एवज में परिजन को 3 लाख रुपयों की मांग की। 
विज्ञापन

 

इस पर युवकों के परिजन तैयार हो गए। महिला ने दो युवतियों को दिखाया। एक युवक की 14 और दूसरे की 15 अक्तूबर को दुर्गा मंदिर नामनेर में शादी करा दी। शुक्रवार रात दो बजे एक दुल्हन सोने की चेन, अंगूठी और अलमारी में रखी नकदी लेकर भाग गई। जबकि दूसरी को भागते समय युवक के परिजन ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। 

पुलिस को पकड़ी युवती ने बताया कि उनके गलत नाम बताए गए। दूसरी युवती उसकी दोस्त है और दोनों ग्वालियर में रह रही थीं। थाना प्रभारी रकाबगंज ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें-Diwali 2025: रूप चतुर्दशी पर पूजा से दूर होता है अकाल मृत्यु का भय, जानें लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed