फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Robber arrested in police encounter, shot in leg

Agra News: पुलिस मुठभेड़ में लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Tue, 28 Oct 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 28 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Robber arrested in police encounter, shot in leg
फोटो3 मुठभेड़ के बाद घटनास्थल का निरीक्षण कर एसपी ग्रामीण। स्रोत पुलिस विभाग
कुरावली। पुलिस ने सोमवार देर रात व्यापारी से लूट के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। लुटेरे पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण ने बताया कि गिरफ्तार लुटेरे पर करीब 17 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, पुलिस भागे हुए साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने बताया कि कुछ दिन पहले कस्बे में मंडी के पास व्यापारी अनिल कुमार से बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूट की वारदात की थी। सोमवार रात को थाना प्रभारी धर्मेंद्र चौहान को सूचना मिली कि व्यापारी से लूट करने वाले क्षेत्र में ही दोबारा किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस पर टीम ने नगला ऊसर मोड़ के पास नहर पुल पर चेकिंग शुरू की। संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। पुलिस पर फायरिंग कर दी। करीब आधे घंटे तक चली पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका एक साथी भाग निकला, एसपी ग्रामीण ने बताया कि पूछताछ में लुटेरे ने अपना नाम आशू गिहार निवासी गिहार कालोनी कुरावली बताया। उस पर आगरा, फर्रुखाबाद सहित अन्य थानों में करीब 17 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। भागे हुए साथी की भी पुलिस तलाश कर रही है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-----
कुरावली पुलिस से दोबारा हुई मुठभेड़
एसपी ग्रामीण ने बताया कि पकड़ा गया आशू गिहार एक शातिर अपराधी है। वर्ष 2014 में कुरावली पुलिस से उसकी मुठभेड़ हुई थी। आगरा के हरीपर्वत थाना पुलिस से भी वर्ष 2023 में मुठभेड़ हुई थी। उस पर जानलेवा हमला, लूट, चोरी आदि के मुकदमे हैं। फतेहगढ़ और आगरा पुलिस उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी कर चुकी है। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से तमंचा कारतूस और बाइक बरामद हुई हैं।

फोटो3 मुठभेड़ के बाद घटनास्थल का निरीक्षण कर एसपी ग्रामीण। स्रोत पुलिस विभाग

फोटो3 मुठभेड़ के बाद घटनास्थल का निरीक्षण कर एसपी ग्रामीण। स्रोत पुलिस विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed