फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   robbed the young man by sitting in car miscreants ran away after throwing them in middle of road Mainpuri

Mainpuri: कार में बिठाकर युवक से लूट, बीच रास्ते में फेंककर भागे बदमाश

Mon, 13 Jun 2022 03:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 Jun 2022 03:57 PM IST
सार

घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे युवक को अंजान कार में बैठना महंगा पड़ गया। आरोप है कि कार सवार बदमाशों ने उससे साढ़े आठ हजार रुपये लूट लिए और बीच रास्ते में फेंककर भाग गए।
 

विज्ञापन
robbed the young man by sitting in car miscreants ran away after throwing them in middle of road Mainpuri
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र में कार में बिठाकर एक युवक से नकदी लूट ली गई। घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। हालांकि पुलिस इस मामले में किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने की बात से इनकार कर रही है।

विज्ञापन


दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव भटानी निवासी रत्नेश कुमार दिल्ली किसी काम से गया था। रविवार की रात वह कालिंद्री एक्सप्रेस से घर वापस लौट रहा था। सोमवार की सुबह मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद उसने अपने एक रिश्तेदार को करहल चौराहा पर छोड़ा। इसके बाद वाहन का इंतजार करने लगा। पीड़ित ने बताया कि तभी एक कार पास आकर रुकी। चालक ने रत्नेश से पूछा कि वह कहां जाएगा। रत्नेश ने दन्नाहार जाने की बात बताई, तो चालक ने कहा कि वह उसे छोड़ देगा। 
विज्ञापन


रत्नेश कार में बैठ गया। उसमें पहले से ही चार अन्य लोग बैठे हुए थे। कुछ दूर जाकर कार में बैठे लोगों से चालक ने अपने-अपने रुपये एक लिफाफा में रखने की बात कही। रत्नेश ने जब रुपये नहीं रखे तो कार में बैठे लोगों ने उसके गले में अंगौछा कस दिया और जेब में रखी 8 हजार 500 रुपये की नकदी और मोबाइल लूटने के बाद उसे खर्रा पुल के पास फेंक कर शहर की ओर भाग गए। किसी तरह से पीड़ित ने थाना पहुंच कर तहरीर दी। हालांकि थानाध्यक्ष विनोद कुमार की ओर से इस संबंध में कोई तहरीर न मिलने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed