{"_id":"69d1830766d9a06507003a41","slug":"robbed-passengers-in-stolen-auto-rickshaw-five-arrested-agra-news-c-364-1-ag11019-127262-2026-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चोरी के ऑटो में सवारी से करते थे लूट, पांच आरोपी गिरफ्तार; किसान के साथ हुई वारदात का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चोरी के ऑटो में सवारी से करते थे लूट, पांच आरोपी गिरफ्तार; किसान के साथ हुई वारदात का खुलासा
Sun, 05 Apr 2026 03:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 05 Apr 2026 03:00 AM IST
सार
पुलिस ने ऑटो में सवारियों से लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। गैंग वारदात के लिए चोरी के ऑटो का इस्तेमाल करता था। पिछले दिनों एक किसान से लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एकता थाना क्षेत्र में 31 मार्च की रात ऑटो में बैठे आलू किसान से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। चालक और उसके साथियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से चोरी का ऑटो और 9,950 रुपये बरामद हुए हैं।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि थाना निबोहरा के गणेश की गढ़ी निवासी रामसाय ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि वह भोपाल में आलू बेचकर लौट रहे थे। बिजलीघर से वह ऑटो में बैठे। ऑटो में चार लोग पहले से बैठे थे। रास्ते में एक सवारी को उतारने के बहाने चालक ऑटो को सुनसान रास्ते पर ले गया।

वहां सभी ने उनकी पिटाई कर आलू बेचने से मिले 46,630 रुपये लूट लिए। पुलिस ने सीसीटीवी और अन्य माध्यम से तलाश की। ऑटो का नंबर ईदगाह के एक व्यक्ति का निकला। वहां पता चला कि उस व्यक्ति का ऑटो काफी पहले खराब हो चुका था। इसके बाद संदिग्ध नजर आए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान शमसाबाद के नया बांस निवासी करन सिंह, बसई अरेला के मनीष दिवाकर उर्फ ब्लैकी, राजपुर चुंगी के रिंकू कुशवाह उर्फ बोडा, बरौली अहीर निवासी कृष्णा के रूप में हुई।
ताजगंज से चोरी किया था ऑटो
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त ऑटो उन्होंने ताजगंज से चोरी किया था। वह दूसरे ऑटो की नंबर प्लेट बनवाकर इस ऑटो में लगा लेते थे ताकि वारदात के बाद वह पकड़े नहीं जा सकें। डीसीपी का कहना है कि पुलिस अब नंबर प्लेट के सत्यापन के लिए अभियान चलाएगी।