फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roadways Rajdhani buses will run from Kasganj to Lucknow

आगरा: कासगंज से लखनऊ तक दौड़ेंगी रोडवेज की राजधानी बसें

Fri, 10 Feb 2023 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 10 Feb 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Roadways Rajdhani buses will run from Kasganj to Lucknow
कासगंज। डिपो को शीघ्र ही नई बसों के मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अलीगढ़ परिक्षेत्र में 70 नई बीएस-6 मानक बसों के मिल सकती हैं। जिनमें से डिपो को भी 15 से 20 बसों मिलने की संभावना है। जिनमें 12 बसें राजधानी बसें होंगी, जो जिला मुख्यालय से सीधे लखनऊ तक फर्राटा भरेंगी। इन राजधानी बसों से भी 2 बसें डिपो को मिलने की उम्मीद है। नई बसों के मिलने से बसों की कमी से परेशान यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

डिपो से पिछले वर्ष 9 बसों के कंडम होकर नीलामी में चले जाने के बाद यात्रियों को बसों की कमी के चलते परेशानी होती हैं। उन्हें गंतव्य तक जाने के लिए बसों का घंटो इंतजार करना होता है। अभी भी डिपो पर 8 बसें ऐसी हैं जो अपनी समय सीमा पूरी कर चुकी है, लेकिन उनके सफर के किलोमीटर पूर्ण न होने पर उन्हें हटाया नहीं गया है। शीघ्र ही बसों के किलोमीटर पूर्ण होने पर उन्हें भी डिपो के बेड़े से हटा दिया जाएगा। जिससे और अधिक समस्याएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन

अलीगढ़ परिक्षेत्र में शीघ्र 70 नई बसों की उम्मीद रोडवेज के अधिकारी जता रहे हैं। जिनमें से डिपो को 20 बसों तक के मिलने की संभावना है। यह बसें बीएस-6 मानक की होंगी। वहीं राजधानी बसों में 2 राजधानी बसें मिल सकती हैं, जो होली पर्व से पहले मिल सकती हैं। नई बसों के मिलने के बाद यात्रियों की दिक्कतें कम हो जाएंगी। वहीं सफर भी नई बसों में सुहाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालकों का कराया गया प्रशिक्षण
आने वाली नई बसें बीएस-6 मानक की होंगी। उनके संचालन में कोई दिक्कतें न हों इसके लिए प्रशिक्षण संस्थान भेजकर चालकों को प्रशिक्षित कराया गया है। यह चालक प्रशिक्षण भी पूर्ण हो चुका है।

यह है वर्तमान में स्थिति
- 76 बसें हैं डिपो के बेड़े में
- 21 बसें हैं अनुबंधित
- 55 बसें हैं निगम की


परिक्षेत्र में शीघ्र नई बसों के मिलने की उम्मीद है। अलीगढ़ परिक्षेत्र में 12 राजधानी एवं 70 बीएस-6 मानक की बसें आएंगी। उन्हें विभिन्न रूटों पर चलाने के लिए डिपो में आवश्यकता के अनुसार वितरण किया जाएगा। - सत्येंद्र वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, अलीगढ़ परिक्षेत्र।



- डिपो के बेड़े में लगभग 22 बसों की जरूरत है। जिसकी डिमांड भेजी गई है। नई बसों के शीघ्र मिलने की संभावना जताई जा रही है। नई बसों को चलाने के लिए चालकों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। बसों के डिपो को मिलते ही उनके रूट निर्धारित किए जाएंगे। - संजीव कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कासगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed