फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roadways Mandates Breath Tests and Bus Fitness Checks for Safe Raksha Bandhan Travel

रक्षाबंधन पर रोडवेज का सुरक्षा प्लान: हर चालक का होगा ब्रेथ टेस्ट, बसों की फिटनेस जांच अनिवार्य

Tue, 25 Aug 2026 10:34 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 25 Aug 2026 10:34 AM IST
सार

रक्षाबंधन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए परिवहन निगम ने सभी बस चालकों और परिचालकों का ड्यूटी से पहले ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट अनिवार्य किया है। अनुबंधित बसों के चालक-परिचालकों का पुलिस और चरित्र सत्यापन भी कराया जाएगा।
 

विज्ञापन
Roadways Mandates Breath Tests and Bus Fitness Checks for Safe Raksha Bandhan Travel
यूपी रोडवेज बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रक्षाबंधन पर यात्रियों की भारी भीड़ के अंदेशे को देखते हुए परिवहन निगम ने सड़क और महिला-बाल सुरक्षा के लिहाज से कड़े कदम उठाए हैं। अब ड्यूटी से पहले हर चालक और परिचालक का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट होगा। अनुबंधित बसों के चालक-परिचालकों का पुलिस और चरित्र सत्यापन भी अनिवार्य किया गया है। जबकि वर्कशॉप से फिटनेस प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही बसों को सड़क पर उतारा जाएगा। इसके साथ ही, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन




रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि पर्व पर संचालित होने वाली सभी बसों की जांच की जाएगी। खराब या असुरक्षित बस को किसी भी स्थिति में संचालन में नहीं लिया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को इस व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ड्यूटी लगाने से पहले यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी चालक-परिचालक या कर्मचारी नशे की हालत में ड्यूटी पर न आए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। त्योहार के दौरान अनुबंधित बसों के संचालकों को अपने सभी चालक और परिचालकों का पुलिस और चरित्र सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं। सत्यापन से संबंधित रिकॉर्ड भी सुरक्षित रखना होगा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को बसों के संचालन की ऑनलाइन निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर भी ओवरलोडिंग पर पूरी तरह रोक रहेगी। जिला प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय कर सड़क सुरक्षा, रूट डायवर्जन और यातायात नियमों का पालन कराया जाएगा। बसों की निर्धारित गति सीमा का भी सख्ती से पालन कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed