फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roadways income increased due to closure of illegal taxi stand

Kasganj: अवैध टैक्सी स्टैंड हुए बंद तो रोडवेज में बढ़े यात्री, बसें पड़ रहीं कम   

Sun, 22 May 2022 04:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 May 2022 04:21 PM IST
सार

सीएम योगी के निर्देश के बाद प्रशासन का अवैध टैक्सी और बस स्टैंड पर डंडा चला तो रोडवेज बस स्टैंडों पर लोगों की भीड़ बढ़ गई। आलम ये है कि अब यात्रियों के लिए बसें कम पड़ रही हैं।  
  

विज्ञापन
Roadways income increased due to closure of illegal taxi stand
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

कासगंज में शासन के निर्देश के पर अवैध टैक्सी स्टैंड हटवा दिए गए हैं। इससे रोडवेज की बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। जिसका लाभ रोडवेज हो हुआ है। रोडवेज की प्रतिदिन अनुमानित दो लाख रुपये की आय बढ़ी है, लेकिन यात्रियों की परेशानी बढ़ गई हैं। यात्रियों को घंटो इंतजार करने के बाद ही बसें मिल रही हैं। 

विज्ञापन


सहालग का सीजन चल रहा है। इसके चलते यात्रियों की संख्या बढ़ी हुई है। अवैध स्टैंड के होने से बड़ी संख्या में यात्री डग्गामार बसों, टेंपो आदि अन्य वाहनों में सवार होकर अपने गंतव्य तक का सफर कर लेते थे। लेकिन शासन के निर्देश के बाद बस स्टेशन के सामने स्थिति अवैध टैक्सी स्टैंड बंद होने से एटा, आगरा, अलीगढ़ जाने वाली प्राइवेट बसें भी बंद हो गई हैं। वहीं बस स्टैंड के नजदीक ही सोरों, कछला, बदायूं की ओर जाने वाली बसें और टेंपो का संचालन के लिए बना अवैध स्टैंड बंद हो गया है।
विज्ञापन


इसके चलते यात्रियों के लिए अब रोडवेज की बसें ही सहारा हैं। रोडवेज की बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। इससे रोडवेज की आय बढ़ी है। वहीं रोडवेज की बसों की संख्या पर्याप्त न होने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। जो बसें मिलती हैं उनमें भी भीड़ के चलते सीट न मिलने से खड़े होकर ही यात्रा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 86  बसें हैं डिपो के बेड़े में
- 64 बसे हैं परिवहन निगम की 
- 22 बसें हैं अनुबंधित 

रोडवेज की आय में हुई वृद्धि

कासगंज डिरो को संचालन प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि अवैध टैक्सी स्टैंड हटने के बाद परिवहन निगम (रोडवेज) की आय में अनुमानित दो लाख रुपये प्रति दिन की वृद्धि हुई हैं। रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी हैं। यात्रियों को परेशानी न हों इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। जरूरत होने पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed