{"_id":"6942e8ffaadec97d4b07b484","slug":"roadways-has-reduced-number-of-buses-due-to-fog-in-agra-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कोहरे में हादसे का डर..रोडवेज ने रात की बसों में 20 प्रतिशत की कटाैती, फेरे घटाए; चालकों को दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कोहरे में हादसे का डर..रोडवेज ने रात की बसों में 20 प्रतिशत की कटाैती, फेरे घटाए; चालकों को दिए ये निर्देश
Wed, 17 Dec 2025 11:45 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:45 PM IST
सार
मथुरा हादसे के बाद रोडवेज विभाग सतर्कता बरत रहा है। कोहरे को देखते हुए विभाग की ओर से रात की बसों में कटाैती की गई है। साथ ही आईएसबीटी से जाने वाली बसों के फेरे भी घटाए गए हैं।
विज्ञापन
रोडवेज बस आगरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कोहरे की वजह से रोडवेज प्रशासन ने रात की बसों में 20 प्रतिशत कटाैती की है। आईएसबीटी समेत अन्य डिपो से संचालित होने वाली बसों के फेरे भी घटाए गए हैं। बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के एमडी प्रभु नारायण सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी क्षेत्रीय प्रबंधक को दिशा-निर्देश दिए।
क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि कोहरे में दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए सलाह जारी किया गया है। रात के समय आईएसबीटी से 50 बसों का संचालन किया जाता है। अब 20 प्रतिशत कम बसें चलेंगी। फेरे भी घटाए गए हैं। 25 सवारी से कम होने पर बस का संचालन नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बसों का संचालन 40 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से ज्यादा नहीं रखने के लिए कहा गया है। ज्यादा कोहरे की स्थिति में बस को किसी सुरक्षित स्थान पर रोकने, पुराने अनुभवी चालक-परिचालकों को रात में तैनात करने, प्रत्येक बस वो चाहे लंबी दूरी की हो या कम दूरी की कार्यशाला से 13 बिंदुओं पर जांच के बाद ही बस को रवाना करने के लिए कहा गया है।