{"_id":"6509444007e59762fb0c0663","slug":"roadways-employee-was-cheated-by-posing-as-a-bank-employee-in-agra-up-news-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक गलती से गवां दिए 83 हजार रुपये: बैंक कर्मी बनकर पूछा ओटीपी, फिर क्रेडिट कार्ड से कर डाली खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक गलती से गवां दिए 83 हजार रुपये: बैंक कर्मी बनकर पूछा ओटीपी, फिर क्रेडिट कार्ड से कर डाली खरीदारी
Tue, 19 Sep 2023 12:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:18 PM IST
सार
साइबर अपराधियों ने रोडवेज कर्मी को ठगी का शिकार बनाया। बैंक कर्मी बनकर उससे क्रेडिट कार्ड की जानकारी ली। इसके बाद ओटीपी पूछा और 83 हजार रुपये की खरीदारी कर डाली।
विज्ञापन
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में साइबर अपराधियों ने रोडवेज के चालक को बंद पड़े क्रेडिट कार्ड को चालू करने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया। कार्ड की जानकारी लेकर 83 हजार रुपये की खरीदारी कर ली। पीडि़त ने थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया है।
नंद किशोर ने पुलिस को बताया कि वह फाउंड्री नगर डिपो में तैनात हैं। उनके पास भारतीय स्टेट बैंक का क्रेडिट कार्ड है। 10 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि बैंक से बोल रहे हैं। आपका क्रेडिट कार्ड बंद हो गया। यह कुछ जानकारी देने पर चालू हो जाएगा। उन्होंने हां बोल दिया। कुछ देर में उनके मोबाइल पर ओटीपी आया। यह उनसे पूछ लिया।
कुछ देर बाद क्रेडिट कार्ड से 83 हजार रुपये की खरीदारी की जानकारी का मैसेज आया। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मामले में साइबर सेल की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मोबाइल नंबर धारक की जानकारी जुटा रही है।