Agra: कोहरे के कारण रात में रोडवेज बसों का संचालन बंद, सर्दी में आईएसबीटी पर भटकते रहे यात्री
आगरा आईएसबीटी से रोडवेज बसें रात 8:00 बजे के बाद नहीं चलेंगी। यह नियम सभी रूटों पर चलने वाली बसों पर लागू होगा। कोहरे के कारण परिवहन विभाग ने यह आदेश जारी किया है। यह व्यवस्था 15 जनवरी तक लागू रहेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोहरे में हादसों की आशंका को देखते हुए परिवहन निगम ने आगरा आईएसबीटी से सभी बसों का रात में संचालन बंद कर दिया है। 15 जनवरी तक रात आठ बजे के बाद सभी रूटों पर बसों का संचालन नहीं होगा। आगरा से नोएडा, मेरठ, कानपुर सहित 10 से अधिक रूटों पर 100 से अधिक बसों का संचालन हो रहा था। बसों का संचालन बंद होने से रात में यात्री आईएसबीटी पर भटकते रहे।
परिवहन के निगम के प्रबंध निदेशक के आदेश पर मंगलवार से यह व्यवस्था प्रभावी हो गई है। रात आठ बजे के बाद आईएसबीटी से कोई बस नहीं चलेगी। रात में घना कोहरा रहता है। जिसके कारण हादसों की आशंका बढ़ जाती है। वहीं, रोडवेज की बसों में पर्याप्त इंतजाम भी नहीं हैं। कई बसों में खिड़कियां टूटी हैं। बसों में अत्याधुनिक उपकरण नहीं हैं।
ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी बंद
आईएसबीटी से रात में हरिद्वार, देहरादून, लखनऊ, सोनौली के लिए बस सेवा पूरी तरह बंद रहेगी। आकस्मिक स्थिति के लिए आईएसबीटी पर कंट्रोल रूम स्थापित किया है। 15 जनवरी तक रात्रिकालीन बसों के लिए एसी और साधारण बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा भी बंद रहेगी। यह निर्देश मंगलवार सुबह वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रबंध निदेशक ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधक व रोडवेज अधिकारियों को दिए हैं।
टोल पर रहेगी ड्यूटी
रात्रि में बसों के संचालन पर रोक एवं प्रभावी निगरानी के लिए आईएसबीटी और टोल प्लाजा पर रोडवेज अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई जा रही हैं। जो रोडवेज बसों की निगरानी करेंगे। उधर, अनुबंधित बसों पर भी रोक प्रभावी रहेगी। जिले में बड़ी संख्या में अवैध बसों का संचालन भी हो रहा है।