फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roadways bus wheels come off on highway; 10 passengers injured.

Agra News: हाईवे पर रोडवेज बस के अगले निकले पहिये, 10 यात्री घायल

Thu, 25 Jun 2026 02:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus wheels come off on highway; 10 passengers injured.
रुनकता। नेशनल हाईवे के सिकंदरा स्थित अरतोनी के पास बुधवार सुबह मथुरा से आ रही रोडवेज बस के आगे के दो पहिया निकल गए। इससे बस अनियंत्रित होकर हाईवे और सर्विस रोड के बीच में बनी रेलिंग को तोड़ते हुए पलट गई। हादसे से यात्रियों में चीखपुकार मच गई। यह देखकर राहगीर पहुंच गए। उन्होंने बस में फंसे लोगों को निकाला। पुलिस ने दस घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी भेजा। हादसे से आधो घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

घटना बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे की है। मथुरा की ओर से आ रही मथुरा डिपो की बस सिकंदरा की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अरताैनी पर अचानक बस के आगे के दोनों पहिये कमानी के साथ निकल गए, जिससे चालक का बस पर नियंत्रण नहीं रहा। बस हाईवे और सर्विस रोड के बीच में लगी रेलिंग को तोड़ते हुए पलट गई। समय बस में 15 यात्री सवार थे। हादसे के बीच यात्रियों में चीखपुकार मच गई। स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। हादसे के बाद जाम भी लग गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कालेज में भेजा। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि 10 लोगों को चोट लगी थी। उनका उपचार कराया गया है। बस चालक का पता नहीं चला है।
विज्ञापन


-। झटका लगा और पहिया निकल गया
घायलों में मोहित निवासी मथुरा, श्यामवती निवासी आगरा, सचिन निवासी गोकुलपुरा, अरविंद कुमार निवासी इटावा, जितेंद्र कुमार निवासी खेरागढ़, धर्म सिंह निवासी मथुरा, चंद्रावती निवासी मथुरा, रूपेंद्र निवासी आगरा, लक्ष्मी देवी निवासी फाउंड्री नगर, कन्हैया निवासी टूंडला शामिल हैं। बस में सवार अंशु गौतम ने बताया कि बस तेज रफ्तार में थी। अचानक झटका लगा और आगे के दोनों पहिए निकल गए। इसके बाद बस डिवाइडर पर चढ़ते हुए पलट गई। यात्री अभिषेक फरह से सिकंदरा के लिए बस में सवार हुए थे। वह दहशत में आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed