फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   roadways bus

जहरखुरानी के शिकार युवकों को बस से रास्ते में ही नीचे उतारा

Sat, 10 Sep 2022 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
roadways bus
घिरोर(मैनपुरी)। रोडवेज बस में यात्रा के दौरान दो युवक जहरखुरानी का शिकार हो गए। चालक व परिचालक उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के बजाय सड़क किनारे उतार कर चले गए। ग्रामीणों ने बेसुध युवकों को देखकर एंबुलेंस बुलाई और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान सावधानी न बरतने की वजह से कई लोग जहरखुरान गैंग का शिकार बनते हैं। लेकिन यदि ऐसी कोई घटना होती है वाहनों के चालक व परिचालक अपनी जिम्मेदारी से बचते हैं, भले ही उनकी ये लापरवाही किसी की जान ही क्यों न ले ले। ऐसा ही वाकया शुक्रवार को जिले में हुआ। शुक्रवार सुबह रोडवेज बस में यात्रा के दौरान दो युवक जहरखुरानी का शिकार हो गए। जब यह बात चालक व परिचालक को पता चली तो घिरोर क्षेत्र में गोल चक्कर के पास सड़क किनारे दोनों युवकों को उतार कर वे भाग गए। जब ग्रामीणों ने दोनों युवकों को बेसुध देखा तो एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ होश आने पर युवकों ने अपने नाम हर्ष निवासी छिबरामऊ जिला कन्नौज और रवी निवासी इटावा बताया। बताया कि वे लोग आगरा से मैनपुरी आ रहे थे। अस्पताल स्टाफ की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उनके परिजन को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed