{"_id":"63e1d20362b12969467611a4","slug":"roadways-bus-fare-increased-25-paise-per-kilometer-know-delhi-lucknow-and-kanpur-new-ticket-rate-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफर पर महंगाई का झटका: रोडवेज बस में किराया बढ़ा, जानें- कितना महंगा हुआ टिकट?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफर पर महंगाई का झटका: रोडवेज बस में किराया बढ़ा, जानें- कितना महंगा हुआ टिकट?
Tue, 07 Feb 2023 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 07 Feb 2023 09:52 AM IST
सार
लखनऊ का किराया 436 रुपये था, अब 522 रुपये हो गया है। कानपुर का किराया पहले 378 रुपये था, अब 454 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
रोडवेज बस सेवा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परिवहन विभाग की बसों में सफर महंगा हो गया। किराये में प्रति किलोमीटर 25 पैसे की बढ़ोतरी सोमवार रात 12 बजे से लागू हो गई। आगरा से दिल्ली का किराया 32 रुपये तक बढ़ गया है। पहले 258 रुपये किराया था जो 290 रुपये हो गया है।
इसी तरह लखनऊ का किराया करीब 86 रुपये और कानपुर का करीब 76 रुपये बढ़ गया है। पहले लखनऊ का किराया 436 रुपये था, अब 522 रुपये हो गया है। कानपुर का किराया पहले 378 रुपये था, अब 454 रुपये हो गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि बीते दिनों शासन स्तर से 25 पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया गया था। इस नई दर को कंप्यूटर पर अपलोड कर दिया गया है। जिले में चार डिपो में 458 बसें संचालित हैं।
उन्होंने कहा कि परिचालकों से सोमवार रात 12 बजे के बाद नई दर से यात्रियों से किराया वसूलने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले एक जनवरी 2020 को बसों का किराया बढ़ा था। तब डीजल की कीमत 63.50 रुपये थी। अब 90 रुपये लीटर दाम है।
विज्ञापन
अब ये रहेगा किराया
सेवा पैसे प्रति किलोमीटर
साधारण सेवा: 130
जनरथ 3बाई 2 163.86
जनरथ 2बाई 2 193.76
वातानुकूलित स्लीपर 258.78
हाई एंड वॉल्वो-स्कैनिया 286.14