फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roadways bus collides with truck on Agra-Jaipur highway, nine passengers injured

Agra News: आगरा-जयपुर हाईवे पर ट्रक में घुसी रोडवेज बस, नौ यात्री घायल

Wed, 08 Jul 2026 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus collides with truck on Agra-Jaipur highway, nine passengers injured
आगरा-जयपुर हाईवे पर रोडवेज बस ट्रक से भिड़ी, नौ यात्री घायल
अछनेरा। थाना किरावली क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-जयपुर हाईवे पर महुअर गांव के पास बुधवार तेज रफ्तार राजस्थान रोडवेज की बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस में सवार 9 यात्री घायल हुए हैं। घायलों का सीएचसी किरावली में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

हादसा सुबह 11 बजे करीब हुआ है। राजस्थान रोडवेज की बस आरजे-05 पीए-6898 किरावली की ओर से आगरा जा रही थी। महुअर गांव के पास आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में करीब 50 यात्री सवार थे। घटना के बाद राहगीरों ने घायलों को बस से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरावली पहुंचाया। घायलों में भरतपुर निवासी अभिमन्यु, शिखा, सुनील कुमार एवं आशीष कुमार, डींग (सिनसिनी) निवासी विजय, बहराइच निवासी राहुल प्रजापति, धर्मप्रकाश, नितिन कुमार तथा विजय शामिल हैं। यात्रियों का आरोप है कि चालक तेज गति से बस चला रहा था। आगे चल रहा ट्रक सामान्य रफ्तार में था। तेज रफ्तार होने के कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस ट्रक में घुस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed