{"_id":"5fad6d9f8ebc3e9ba32666f5","slug":"roadways-bus-agra-news-agr4677612122","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मार्ग पर हर घंटे मिलेगी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली मार्ग पर हर घंटे मिलेगी बस
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दिवाली पर यात्रियों को समय से घर पहुंचाने के लिए रोडवेज ने पहल की है। दिल्ली मार्ग पर जहां बसों की संख्या बढ़ाई गई है। अब हर घंटे बस मिल सकेगी। वहीं अन्य मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने दिल्ली मार्ग पर यात्रियों को सुविधा देने का निर्णय लिया है। हर घंटे दिल्ली मार्ग के लिए बस मिलेगी। एटा होकर दिल्ली जाने के लिए जहां 25 बसें लगाई गई हैं, वहीं यमुना एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली के लिए पांच बसें लगाई हैं।
आगरा मार्ग पर आठ बसें, फर्रुखाबाद मार्ग पर चार बसें, पांच बसें इटावा मार्ग पर लगाकर उनके फेरे बढ़ाए गए हैं। दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के चलते बसों की संख्या बढ़ाई गई है। रोडवेज के चार कर्मचारी बस स्टैंड के पूछताछ काउंटर पर रहेंगे। एआरएम खुद रोडवेज बस स्टैंड परिसर में रहकर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधा का नियमित रूप से पर्यवेक्षण करेंगे।
विज्ञापन
बस स्टैंड होकर गुजरेंगी बसेें
जिले से होकर गुजरने वाली सभी बसें बस स्टैंड होकर गुजरेंगीं। कोई भी बस सीधे बाईपास होकर नहीं जाएगी। बस स्टैंड पर हर बस के चालक और परिचालक को पूछताछ काउंटर पर आने और जाने का समय दर्ज कराना होगा। बाहर से गुजरने वाली बसों के डिपो के एआरएम को चालक और परिचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा।
छुट्टियों पर लगाई गई रोक
त्योहार पर रोडवेज में कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। दस दिन तक रोजाना ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को विभाग नगद प्रोत्साहन राशि देगा। वर्कशाप कर्मचारियों को भी नियमित ड्यूटी करने पर प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
दिवाली पर यात्रियों को आने-जाने में परेशानी न हो इसलिए विभाग ने प्लानिंग तैयार की है। कर्मचारियों की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने के साथ ही बसों के फेरे बढ़ाने का भी निर्णय लिया है। राजस्व की चोरी न हो इसके लिए सचल दल रास्ते में चेकिंग भी करेंगे।
पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम, मैनपुरी