फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roadway Bus And Canter Accident One Passenger Died Four Injured In Shikohabad

फिरोजाबाद: रोडवेज बस और कैंटर में भिड़ंत, एक यात्री की मौत, चालक-परिचालक घायल

Wed, 11 Nov 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 11 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Roadway Bus And Canter Accident One Passenger Died Four Injured In Shikohabad
demo pic

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद के बोझिया कट के समीप मंगलवार को आगरा से आ रही रोडवेज बस और केंटर में आमने-सामने की भिडंत हो गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि बस के चालक-परिचालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस घायलों को लेकर अस्पताल आई और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

विज्ञापन


फर्रुखाबाद डिपो की बस को लेकर चालक अशोक कुमार (48) पुत्र रामनरेश निवासी अंजनी बिछवा मैनपुरी आगरा से फर्रुखाबाद के लिए सुबह निकला था। बस में अनिल कुमार पुत्र राघवेंद्र निवासी सिताली जहांनगंज फर्रुखाबाद परिचालक हैं। अनिल ने बताया कि बस में कुल 15 सवारियां थीं। चालक ने बस को प्रतापपुर चौराहे से गलत दिशा में ओवर ब्रिज पर चढ़ा दिया। 
विज्ञापन



मैनपुरी चौराहा पार करके चालक बस को गलत दिशा से मैनपुरी रोड के लिए मोड़ रहा था, तभी इटावा की तरफ से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी, जिससे बस के आगे सीट पर बैठा युवक कौशलेंद्र (18) पुत्र विद्यासागर निवासी कंतला नुनी जहानगंज, फर्रुखाबाद की मौत हो गई, जबकि चालक अशोक कुमार और परिचालक अनिल कुमार समेत कुछ यात्री भी घायल हो गए। घटना के बाद कैंटर का चालक भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायल चालक-परिचालक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि मृतक कौशलेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया। युवक की शिनाख्त उसके बैग में मिले आधार कार्ड से हुई। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी। परिजन फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गए। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर का कहना है कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed