फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   roadwasy suffer the problem with lake of parts

कलपुजों की कमी से जूझ रहा रोडवेज

Thu, 18 Mar 2021 10:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
roadwasy suffer the problem with lake of parts
कासगंज डिपो की वर्कशॉप में कलपुर्जों की कमी के चलते खड़ी बसें - फोटो : KASGANJ
जिले का एकमात्र डिपो की वर्कशॉप कलपुर्जों की कमी से जूझ रही है। इस कारण बसों की मरम्मत तक नहीं हो पा रही। 15 बसें तो एक माह से मरम्मत के इंतजार में खड़ी हुई है। अगर बसों की मरम्मत नहीं हो सकी तो इस बार होली पर यात्रियाें को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

होली आने में मात्र 10 दिन का समय शेष रह गया है।
जिले में बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद सहित अन्य स्थानों पर रहकर नौकरी पेशा से जुड़े हैं। होली पर कई दिन पहले से बसों में भीड़ बढ़ जाती है। विभाग की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाती है लेकिन इस बार व्यवस्था होने की उम्मीद कम है। डिपो पर पहले से ही बसों की कमी है ऊपर से 15 बसें मरम्मत के लिए वर्कशॉप में खड़ी हुई हैं जो कलपुर्जों की कमी के कारण ठीक नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन

ट्रेनें भी नहीं चल रही पर्याप्त संख्या में
दिल्ली से आने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ा सहारा ट्रेन भी है। दिल्ली से कासगंज के लिए कोई सीधा रेलमार्ग तो नहीं हैं लेकिन मथुरा एवं हाथरस होकर यात्री कासगंज के लिए आते हैं। पहले कासगंज से मथुरा के बीच में 5 ट्रेनों का संचालन होता था, लेकिन वर्तमान में दो ही ट्रेनों का संचालन मार्ग पर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पुर्जों का है अभाव
इंजन
स्टेरिंग पंप
सेल्फ
टायर
फैक्ट फाइल
निगम की बसें 67
खराब बसें 15
अनुबंधित बसें 22
डिपो की वर्कशॉप में कलपुर्जों की कमी से खराब खड़ी बसों की होली से पहले मरम्मत करा ली जाएगी। जो कल पुर्जे कम हैं उनकी डिमांड भेजी जा रही है। जल्द ही कलपुर्जे डिपो को उपलब्ध हो जाएंगे। - ब्रजेश कुमार, डिपो प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed