{"_id":"694efb8fc7c6afbd630c677f","slug":"roads-of-tajganj-area-will-shine-with-five-crore-rupees-agra-news-c-25-1-agr1067-950424-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पांच करोड़ से चमकेंगी ताजगंज क्षेत्र की सड़कें, जारी किया गया बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पांच करोड़ से चमकेंगी ताजगंज क्षेत्र की सड़कें, जारी किया गया बजट
Sat, 27 Dec 2025 10:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 10:00 AM IST
सार
आगरा के ताजगंज वार्ड की सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए पांच करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन
ताजगंज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के ताजगंज वार्ड के देवीपुरम, वृंदावन हाउस कहरई, चटका देवी रोड व राजेश्वरधाम की सड़कें व गलियां पांच करोड़ रुपये से दुरुस्त की जाएंगी। निगम ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत इन कार्यों को कराने के लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया है। उच्च स्तर से मंजूरी मिलने पर इन कार्यों को शुरू करा दिया जाएगा।
प्रस्ताव के अनुसार 3.78 करोड़ रुपये की लागत से ताजगंज वार्ड के कहरई आंशिक भाग देवी पुरम, राजेश्वरधाम, वृंदावन हाउस की आंतरिक गलियों में नालियों व सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह कहरई के आंशिक भाग चटका देवी रोड पर 1.41 करोड़ रुपये से आरसीसी नाला निर्माण प्रस्तावित है। कुछ और क्षेत्रों में इसी योजना के तहत विकास कार्य के लिए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।