{"_id":"66e26b4f974c203e0e04088d","slug":"roads-of-agra-were-so-submerged-in-rain-two-youths-could-not-see-drain-get-drowned-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बारिश में इस कदर जलमग्न हुईं आगरा की सड़कें, दो युवकों को नहीं दिखा नाला...बाइक सहित बह गए; ऐसे बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बारिश में इस कदर जलमग्न हुईं आगरा की सड़कें, दो युवकों को नहीं दिखा नाला...बाइक सहित बह गए; ऐसे बची जान
Thu, 12 Sep 2024 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 12 Sep 2024 09:47 AM IST
सार
आगरा में बारिश के दौरान नाले आफत बन गए हैं। सड़कें कहां हैं और कहां नाला दिखाई नहीं दे रहा है। इसी धोखे में दो युवक बाइक सहित नाले में डूब गए। हालांकि समय रहते दोनों को निकाल लिया गया।
विज्ञापन
आगरा में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में बारिश लगातार हो रही है। सड़कें इस कदर जलमग्न हो गईं हैं कि सड़क कहां है और कहां नाला ये भी दिखाई नहीं दे रहा है। इसी वजह से लोहामंड़ी में दो युवक बाइक सहित नाले में बह गए। गनीमत ये रही कि बस्ती के युवाओं ने दोनों को समय पर बचा लिया।
थाना लोहामंडी क्षेत्र के पास स्थित वाल्मीकि बस्ती के नाले में बारिश के कारण दो गंभीर हादसे हुए। बारिश के कारण ओवरफ्लो हुए नाले में रात्रि 8: 30 बजे के करीब दो युवक मोटर साइकिलों सहित नाले में गिर गए। वे डूबने लगे, तभी बस्ती के युवाओं ने अपनी जान पर खेल कर दोनों युवकों को बचा लिया।
वाल्मीकि बस्ती के युवाओं ने न केवल दोनों युवकों को बचाया, बल्कि उनकी मोटरसाइकिलों को भी नाले से निकला। बताया गया है कि एक युवक जोमैटो की डिलीवरी करने आया था। वाल्मिकी बस्ती के लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि नाले को कवर कर बाउंड्री कराई जाए।