फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roads jammed on the first day of the year...arrangements failed

Agra News: साल के पहले दिन सड़कें जाम...इंतजाम नाकाम

Fri, 02 Jan 2026 02:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Roads jammed on the first day of the year...arrangements failed
नए साल पर झलकारी बाई चौराहे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
आगरा। नए साल के पहले दिन ही पुलिस का यातायात प्रबंधन फेल हो गया। एमजी रोड पर कलेक्ट्रेट से प्रतापपुरा, माल रोड, फतेहाबाद रोड, छीपीटोला से लेकर यमुना किनारा, शाहगंज, बोदला, सिकंदरा, कारगिल चौराहे तक सड़कों पर वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

पंचकुइयां से एमजी रोड होते हुए कलेक्ट्रेट पुल तक वाहन रेंगते रहे। प्रतापपुरा, मॉल रोड होते हुए ताज पूर्वी गेट मेट्रो स्टेशन तक 30 मिनट का समय 90 मिनट में तय हो सका। फतेहाबाद मेट्रो स्टेशन से कैप्टन शुभम स्टेशन तक फतेहाबाद रोड पर एक लेन बंद रही। यहां गहरी खुदाई हो रही है।
विज्ञापन

ऐसे में एक ही लेन में बीच में बैरिकेडिंग कर यातायात पुलिस ने दो लेन बनाई। जिससे शिल्पग्राम की ओर जाने वाले विदेशी पर्यटक भी घंटों जाम में फंसे रहे। शहरियों का भी साल के पहले दिन यातायात व्यवस्था के बारे में अनुभव खराब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी मंडी चौराहे पर ताज मेट्रो स्टेशन मोड़ तक जाम लगा रहा। डिवाइडर पर ऑटो खड़े रहे। इससे पर्यटक और स्थानीय वाहन जाम में फंसे रहे। शाहजहां गार्डन चौराहे पर भी यातायातकर्मी सुस्त नजर आए। नतीजा यमुना किनारा पर स्ट्रेची ब्रिज से जीवनी मंडी पुलिस चौकी तक जाम लगा।

यमुना आरती स्थल के सामने पुलिस ने बैरियर लगा रूट डायवर्ट किया। इधर, जीवनी मंडी पुलिस चौकी मोड़ से वाहनों को खाटू श्याम मंदिर की तरफ जाने पर रोक से गधापाड़ा तक जाम लगा रहा।

नए साल पर झलकारी बाई चौराहे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद

नए साल पर झलकारी बाई चौराहे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed