{"_id":"66f632e35677f3cbc20b1145","slug":"roads-became-hollow-in-agra-sank-at-many-places-8-feet-deep-pit-in-kala-mahal-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में खोखली हो गईं ये सड़कें, कई जगह धंसीं; काला महल में 8 फीट गहरा हुआ गड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में खोखली हो गईं ये सड़कें, कई जगह धंसीं; काला महल में 8 फीट गहरा हुआ गड्ढा
Fri, 27 Sep 2024 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:51 AM IST
सार
आगरा के काला महल में 8 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। यहां की पुलिया भी धंस गई है। वहीं बाग फरजाना में तिराहे पर इतना बड़ा गड्ढा हुआ है कि यहां भी वाहन फंस रहे हैं।
विज्ञापन
गहरा गड्ढा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा की सड़कें खोखली हो चुकी हैं। बृहस्पतिवार को कई जगह सड़कें धंस गईं और गहरे गड्ढे हो गए। पुराने शहर के काला महल, नए इलाकों में बाग फरजाना, मारुति एस्टेट, पश्चिमपुरी, दयालबाग की सड़कों के धंस जाने से गड्ढे हो गए हैं, जिनमें वाहन चालक गिरने से बाल-बाल बच गए।
बृहस्पतिवार की सुबह पुराने शहर क्षेत्र में स्थित काला महल में नाले की पुलिया धंस गई। इससे सड़क पर 8 फीट गहरा और 6 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया। सुबह की सैर पर निकले लोगों ने देखा तो क्षेत्रीय पार्षद रवि माथुर को सूचना दी। कई लोग गड्ढे में गिरने से बाल-बाल बचे।
ब्रिटिश काल की थी पुलिया
पीपल मंडी के पार्षद रवि माथुर ने बताया कि काला महल क्षेत्र से निकल रहे नाले की यह पुलिया है। रात में किसी वक्त पुलिया धंस गई। सड़क के बड़े हिस्से में गहरा गड्ढा हो गया है। उन्होंने इसकी जानकारी नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल को दी। नगर निगम की टीम ने बैरिकेडिंग कर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। ब्रिटिश काल में इस पुलिया का निर्माण कराया गया था।