फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police cracked down on drug addicts caught 669 people drinking in open

आगरा: खुले में शराब पीने वालों के लिए पुलिस ने अपनाया ये नया तरीका...ओपन बार बनाने से पहले एक बार सोच लें

Fri, 23 Feb 2024 01:07 PM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Fri, 23 Feb 2024 01:07 PM IST
सार

 सड़क पर खड़े होकर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाई है। सड़क पर जाम छलका रहे 669 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी का पुलिस एक्ट में चालान काटा गया है।
 

विज्ञापन
Police cracked down on drug addicts caught 669 people drinking in open
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शहर की सड़कों पर ओपन बार की महफिल सजाने वालों पर बुधवार रात पुलिस ने डंडा चलाया। दो दिन में जाम छलका रहे 669 लोगों को पकड़ लिया। उन्हें थाने लाया गया। 34 पुलिस एक्ट में चालान काटा गया। इनमें कोई बाइक तो कोई कार में जाम लड़ा रहा था। सिगरेट का धुआं उड़ाने वाले भी कम नहीं थे। सबसे ज्यादा 65 ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र तो 34 लोग हरीपर्वत क्षेत्र में खुले में शराब पीते मिले। पकड़े जाने के बाद थाने में फोटो खिंचे तो उनका नशा भी उतर गया।
विज्ञापन


शहर के पॉश इलाके से लेकर हाईवे पर शराब के ठेकों के आसपास रात के 8 बजते ही महफिल सजने लगती है। शराब खरीदने के बाद ठेलों पर सोडा, पानी और नमकीन मिलने लगता है। कोई बाइक पर ही रखकर बोतल खोलने लगता है तो कोई कार के अंदर म्यूजिक बजाकर जाम लड़ाता है। ठेल और खोखों पर भी पैग बनाने वाले कम नहीं। पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड ने ओपन बार के खिलाफ कार्रवाई के लिए सभी थानों की पुलिस को निर्देशित किया था।
विज्ञापन


बुधवार की रात संजय प्लेस में कई ठेकों के बाहर लोग कार रोककर तो बाइक पर बोतल और गिलास रखकर शराब पीते हुए मिले। पुलिस ने एक-एक करके 34 को पकड़ लिया। किसी ने हाथ जोड़े तो कोई पैर पड़ने लगा। सभी को थाने लाकर नाम और पता नोट करने के बाद 34 पुलिस एक्ट में चालान काटेे गए। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में अंडे की ठेल, खोखों, दुकान पर शराब पीते हुए 65 लोग पकड़े गए। शहरभर में यह संख्या सबसे अधिक रही। न्यू आगरा में 28 और शाहगंज 20 से अधिक पकड़े गए। इसी तरह अन्य थानों और पूर्वी और पश्चिमी जोन के थानों में भी अभियान चलाया गया। पुलिस ने रात 8 से 10 बजे के अभियान में बुधवार को 222 और बृहस्पतिवार को 447 लोगों को पकड़ लिया। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि अभियान लगातार चलेगा। ओपन में शराब पीने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंदिर और स्कूल के पास भी शराब की दुकान
शहर के कई इलाकों में मंदिर और स्कूल के आसपास पान-मसाला, सिगरेट के साथ ही शराब की दुकानें भी खुल गई हैं। दुकान के बाहर ही खड़े होकर शराब पीते लोग छात्र-छात्राओं के लिए भी परेशानी का सबब बनते हैं। पुलिस चौकियों के सामने भी लोग जाम लड़ाते हैं। पुलिसकर्मी भी कुछ नहीं कर पाते हैं। कई बार लोग लड़ भी चुके हैं।


ठेके बंद कराने के लिए हो चुके हैं प्रदर्शन
जिले में शराब के ठेके बंद कराने के लिए कई बार प्रदर्शन हो चुके हैं। ठेकों में तोड़फोड़ तक हो चुकी है। जनवरी के पहले सप्ताह में कागारौल में प्रदर्शन हुआ था। महिलाओं ने ठेके पर तोड़फोड़ की थी। महिलाएं पति और बच्चों की शराब की लत से परेशान थीं। बृहस्पतिवार का एक बार फिर शराब के ठेके में तोड़फोड़ की थी। आगजनी भी की गई थी।


थानेदार लेंगे स्पष्टीकरण
पुलिस आयुक्त ने बताया कि थानेदारों को निर्देश दिए गए हैं। खुले में किसी को शराब नहीं पीने दी जाए। सात दिन तक वो खुद देखेंगे। खुले में शराब पीते मिलने पर थानेदार और चौकी प्रभारी से स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed