{"_id":"6abad01df151f5385102f32c","slug":"road-riddled-with-potholes-commuters-face-increased-difficulties-agra-news-c-421-1-sagr1004-18193-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गड्ढों से छलनी हुई सड़क, राहगीरों की बढ़ीं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गड्ढों से छलनी हुई सड़क, राहगीरों की बढ़ीं मुश्किलें
विज्ञापन
बाह: मंगदपुर की गड्डों से छलनी सड़क
- फोटो : udhampur news
बाह। आगरा-इटावा स्टेट हाईवे को जरार एवं बाह-बटेश्वर मार्ग को मंगदपुर से जोड़ने वाली सड़क गड्ढों से छलनी हो गई है। राहगीरों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। लोगों ने इस किलोमीटर की सड़क को दुरुस्त कराने की गुहार लगाई है।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर जानलेवा गड्ढे होने से बढ़े हादसे के खतरे की ओर ध्यान खींचे जाने पर लोक निर्माण विभाग ने जरार से धोबई तक सड़क का पुनर्निर्माण किया गया है। धोबई से मंगदपुर तक एक किमी के टुकड़े को छोड़ दिया है। धोबई से मंगदपुर तक सड़क उखड़ी पड़ी है। कई जगह पर जानलेवा गड्ढे हो गए हैं।
ग्रामीण दिनेश यादव, रामनिवास, मोनू यादव, गजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि गड्ढों में फंसने से वाहनों के टायर फट जाते हैं। कई बार असंतुलित होकर ऑटो पलट चुके हैं। आलम ये है कि रात के अंधेरे में सड़क पर पैदल चलने वाले भी गिरकर चोटिल होते रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नवंबर माह में बटेश्वर के मेले का आयोजन होगा। आसपास के 40 गांवों के लोग इसी सड़क से होकर मेले में पहुंचेंगे। ग्रामीणों ने मेले से पहले सड़क को दुरुस्त कराए जाने की मांग उठाई है। मामले में सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग चंद्रकेश ने सड़क का सर्वे कराकर जल्द मरम्मत कराए जाने की बात कही है।