फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road not built, angry villagers protested

Agra News: सड़क नहीं बनी, नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 20 Sep 2024 03:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 20 Sep 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Road not built, angry villagers protested
सहावर। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम फरौली में पक्की सड़क नहीं होने को लेकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों पर सड़क निर्माण कराने का झूठे आश्वासन का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

गांव फरौली में वर्षों से गांव से होकर जा रहा वीनपुरा कलां मार्ग पूरी तरह से कच्चा है। जरा सी बारिश होने के बाद इस मार्ग से जलभराव हो जाता है। इसके चलते ग्रामीणों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। इसी मार्ग पर ग्राम वासियों के खेत भी है।
विज्ञापन

ग्राम निवासी विवेक चतुर्वेदी, राहुल चतुर्वेदी, रूम सिंह फौजी, राधे, गजब सिंह, समेत दर्जनों लोगों ने कहा कि प्रधान, विधायक और सांसद जब यहां वोट लेने आते हैं तो उस समय वादा करते हैं कि यह सड़क बन जाएगी, लेकिन चुनाव खत्म होने के साथ ही वह वादा भूल जाते हैं। ऐसे में क्षेत्रीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए जिलाधिकारी से सड़क निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी भी दी है कि अगर सड़क का निर्माण जल्द नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed