फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road

48 करोड़ से सुधरेगी देहात की सड़कों की सूरत

Wed, 03 Feb 2021 08:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
road
कोसीकलां (मथुरा)। क्षेत्र के देहात इलाके के तीन बड़े मार्गों की हालत सुधारने के लिए प्रदेश सरकार ने करीब 48 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। मार्ग निर्माण, चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण योजनांतर्गत कोसी-शाहपुर-चौंडरस मार्ग, कोसी-कामर मार्ग व गोवर्धन-पलसो मार्ग का निर्माण होगा।
विज्ञापन

कोसी से हरियाणा बॉर्डर तक जाने वाले करीब 18.5 किमी लंबे इस मार्ग की हालत खराब है। यही हाल 8 किमी लंबे कोसी-कामर रोड का भी है। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने इन मार्गों की हालत दुरुस्त करने के लिए प्रयास शुरू किए थे। मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने कोसी-शाहपुर-चौंडरस से हरियाणा तक के मार्ग के निर्माण के लिए 18 करोड़ 79 लाख 73 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। वहीं कोसी-कामर मार्ग के निर्माण के लिए छह करोड़ 82 लाख 72 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इन मार्गों के निर्माण से देहात की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। कोसीकलां क्षेत्र के इन दोनों ही मार्गों से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इसके अलावा 20.5 किमी लंबे गोवर्धन-पलसो मार्ग का 22 करोड़ 29 लाख 87 हजार रुपये की धनराशि चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण भी होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 फरवरी को वृंदावन कुंभ मेला से वर्चुअल शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed