{"_id":"58efd4104f1c1b9f36cf8f9f","slug":"road-hyway","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानगंज फ्लाईओवर पर मई के पहले पखवाड़े में भर सकेंगे फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानगंज फ्लाईओवर पर मई के पहले पखवाड़े में भर सकेंगे फर्राटा
सुल्तानगंज फ्लाईओवर पर मई के पहले पखवाड़े में भर सकेंगे फर्राटा
Updated Fri, 14 Apr 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
road
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एनएच-2 पर लगभग चार साल की दिक्कतों के बाद शहरवासियों को अगले दो माह में राहत मिल सकेगी। सुल्तानगंज की पुलिया पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम अंतिम चरण में है। पुल की छत के बाद अब इसे दोनों एप्रोच रोड से जोड़ने का काम शुरू हो गया है। वाटर वर्क्स फ्लाईओवर पर भी दोनों एप्रोच रोड तैयार करने का काम तेज गति से चल रहा है।एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर मोहम्मद शफी का कहना है कि दोनों पुलों के निर्माण का कार्य अगले दो माह में पूरा कर लिया जाएगा। सुल्तानगंज की पुलिया पर 15 मई तक आवागमन शुरू हो जाएगा।
खंदारी फ्लाईओवर का काम लगभग तीन साल में पूरा हो सका था। एनएचएआई ने इस पुल को 10 फरवरी को यातायात के लिए खोला था। इसके बाद खंदारी पर काम कर रहे मजदूरों को सुल्तानगंज पर शिफ्ट किया गया था। सुल्तानगंज फ्लाईओवर में बड़ी बाधा धर्मस्थलों को शिफ्ट करने को लेकर थी। इसके दूर होते ही यहां एप्रोच रोड और दो नालों का काम शुरू हो गया था। इस पुल पर दो नालों के साथ ही सीवर लाइन की शिफ्टिंग का काम भी किया गया। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि अगले माह के शुरुआती दिनों में पुल पर आवागमन शुरू हो जाएगा। उधर, वाटर वर्क्स फ्लाईओवर पर एप्रोच रोड का काम चल रहा है। इस काम को भी जून के अंतिम सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा।