फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road from Baiman to Tikri to be built at a cost of Rs 96.31 lakh

Agra News: 96.31 लाख रुपये से बनेगी बैमन से टीकरी तक सड़क

Tue, 27 Oct 2026 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Road from Baiman to Tikri to be built at a cost of Rs 96.31 lakh
फीताकाटकर सड़क निर्माण का शिलान्यास करते विधायक चौधरी बाबूलाल, डॉ. रामेश्वर चौधरी व अन्य
कागारौल। विधानसभा फतेहपुर सीकरी व विकास खंड अकोला क्षेत्र के ग्राम बैमन से टीकरी तक करीब 1.10 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग का 96.31 लाख रुपये की लागत से नव निर्माण कराया जाएगा। सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल ने सोमवार को किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जाने वाली इस सड़क से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विधायक चौधरी बाबूलाल व डॉ. रामेश्वर चौधरी का ग्रामीणों ने साफा व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

विधायक चौधरी बाबूलाल ने क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास ही प्राथमिकता है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम में रुमाल पहलवान, रीतराम, रमेश, रामबाबू पूर्व प्रधान, जनक सिंह, हेम कुमार, भूरी सिंह, बनवारी लाल सूबेदार, शिब्बू पंडित, रणवीर हवलदार, विजय सिंह पूर्व प्रधान, रमेश प्रधान रौझौली, उदय सिंह प्रमुख बानपुर, केशव चाहर, अनिल चाहर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed