Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road excavation has become a source of distress, and pollution is on the rise.

Agra News: सड़कों की खुदाई, बनी दुखदायी, बढ़ रहा प्रदूषण

Thu, 12 Nov 2026 02:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Road excavation has become a source of distress, and pollution is on the rise.
आगरा। गड्ढों में समाई सड़कों और मेट्रो के साथ सीएम ग्रिड के कारण चल रही खुदाई लोगों के लिए दुखदायी साबित हो रही है। बुधवार को राजेश्वर मंदिर के पास सीएम ग्रिड योजना में सड़क की खुदाई के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स 428 पर पहुंच गया। शहीद नगर में 419 और बारहखंभा पर रेलवे पुल निर्माण के कारण उड़ रही धूल से 409 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आगरा स्मार्ट सिटी ने शहर में 39 चौराहों पर पर्यावरण सेंसर लगा रखे हैं। इनका आंकड़ा बुधवार को चौंकाने वाला रहा। पांच चौराहों पर एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया। करीब 32 चौराहों पर हवा की गुणवत्ता बेहद खराब और गंभीर स्थिति में बनी रही। बिजलीघर, नरीपुरा, आईएसबीटी, नामनेर, ईदगाह, छीपीटोला, घटिया आजम खां, सिकंदरा जैसे चौराहों पर वाहनों के कारण प्रदूषण स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन


शहीद नगर में धूल कण सबसे ज्यादा
बसई से इंदिरापुरम और इंदिरापुरम से अमर होटल के बीच सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें भूमिगत यूटिलिटी डक्ट बनाने, सीवर लाइन डालने, पानी की लाइन डालने के काम के बाद मिट्टी और सड़क का काम अधूरा छोड़ देने से धूल के गुबार उठ रहे हैं। यही वजह है कि बुधवार को शहीद नगर में सबसे ज्यादा धूल कणों की मात्रा दर्ज की गई। यहां पीएम-10 कणों की मात्रा अधिकतम 1039 तक रही, जबकि बिजलीघर चौराहे पर 714 और राजेश्वर मंदिर के पास 618 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी का नहीं हो रहा छिड़काव
सीएम ग्रिड योजना के तहत बनाई जा रही सड़कों में शहीद नगर, राजेश्वर मंदिर रोड, इंदिरापुरम और बसई की ओर पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। बारहखंभा पर रेलवे पुल के निर्माण के दौरान उड़ रही धूल को नियंत्रित करने के लिए भी पानी का छिड़काव नहीं हुआ। क्षेत्रीय निवासी सतीश शर्मा ने बताया कि त्योहार से ही पानी के टैंकर और स्प्रिंकलर आने बंद हो गए हैं। पांच दिन से हमने छिड़काव नहीं देखा। धूल के कारण बुरा हाल है। नगर निगम के पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण ने बताया कि सभी एजेंसियाें से कहा गया है कि वह सीएंडडी वेस्ट नियमों का पालन करें और पानी का छिड़काव कराने के साथ हरे पर्दे लगाएं। ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी।

चौराहा एक्यूआई
राजेश्वर मंदिर 428
शहीद नगर 419
अर्जुन नगर 411
बिजलीघर 409
छीपीटोला 400
मीरा हुसैनी 392
घटिया चौराहा 369
नामनेर चौराहा 352
आईएसबीटी 350
नरीपुरा 346
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed