फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road construction scam in agra

आगरा में 'गायब' हो गईं 50 लाख की लागत से बनी छह सड़कें, चौंकाने वाला है मामला

Tue, 03 Sep 2019 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Sep 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
road construction scam in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) ने पुरानी ईदगाह कालोनी में दो और विभव नगर के चार सेक्टरों में लगभग 50 लाख रुपये की छह सड़कें कागजों में बना दीं।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी जे. रीभा ने नवनिर्मित सड़कों का मुआयना किया तो उन्हें मौके पर सड़कें ही नहीं मिलीं। इस पर उन्होंने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता को नोटिस भेजा है। 
विज्ञापन


आरईएस को पुरानी ईदगाह कॉलोनी में दो सड़कों का निर्माण करवाना था, जिनकी लागत तकरीबन 18 लाख रुपये थी। इसी तरह विभव नगर के एक से लेकर चार सेक्टरों में चार सड़कों का निर्माण कराया जाना था। इनकी कुल लागत तकरीबन 50 लाख रुपये थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सड़कों का सीडीओ ने निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों की निरीक्षण आख्या का अवलोकन भी किया। ईदगाह कालोनी में निरीक्षण में किस स्थान पर कौन सी सड़क बनाई गई है, यह पता नहीं चला। निर्माण कार्य में बनाए गए प्राक्कलन का उल्लेख भी नहीं किया गया। 

चार सड़कों की जानकारी स्पष्ट नहीं

सड़कों की लंबाई, चौड़ाई, मोटाई का भी उल्लेख विभागीय अधिकारियों ने अपनी निरीक्षण आख्या में नहीं किया। इसके अलावा सीडीओ ने कहा है कि विभव नगर में सेक्टर एक, दो, तीन और चार में बनवाई गई सड़कों की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। 

दोनों स्थानों पर बनाई गई सड़कों की स्थिति, खर्च की गई धनराशि के बारे में नहीं बताया गया है। सीडीओ ने सड़कों के बारे में आरईएस के अधिशासी अभियंता को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है। 

मुख्य विकास अधिकारी जे रीभा ने बताया कि पुरानी ईदगाह कालोनी और विभव नगर की सड़कों के निरीक्षण में नई सड़कों के बारे में जानकारी नहीं दी गई। निरीक्षण आख्या में भी खामियां मिली थीं। जवाब तलब किया गया है।

आरईएस के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुरानी ईदगाह कालोनी में दो सड़कें बनवा दी गई हैं, जबकि विभव नगर में अभी काम चल रहा है। नई सड़कों पर बोर्ड और व्यय आदि अंकित करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed